Jubilant Foodworks share price : Q2 बिजनेस अपडेट के बाद आज जुबिलेंट फूड (Jubilant Foodworks) में तेज गिरावट है। फिलहाल यह शेयर 24.25 रुपए यानी 5.26 फीसदी की गिरावट के साथ 436 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का लो 433.80 रुपए है। वहीं, इसका दिन का हाई 456.70 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 622.95 रुपए और 52 वीक लो 408.55 रुपए है। जुबिलेंट फूडवर्क्स का कुल मार्केटकैप लगभग 28,851.73 करोड़ रुपये है और यह निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स का हिस्सा है।
बिजनेस अपडेट के बाद शेयर में तेज गिरावट आई है। बाजार को ये अपडेट पसंद नहीं आए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.9% बढ़कर 2,608.7 करोड़ रुपये पर रही है। स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.6% बढ़कर 1,885.8 करोड़ रुपये पर रहा है। डोमिनोज़ इंडिया ने लाइक-फॉर-लाइक ग्रोथ ( LFL) 4.1% दर्ज की। डोमिनोज इंडिया की LFL अनुमान से कम रही है। यूरोशिया की LFL ग्रोथ 2.1% कम हुई। कंपनी ने इस अवधि में 108 स्टोर जोड़े हैं, जिससे कुल स्टोरों की संख्या 3,820 हो गई है। डोमिनोज़ इंडिया ने 88 स्टोर खोले हैं,जिससे कुल स्टोरों की संख्या 2,60 हो गई है।
जुबिलेंट फूड पर CLSA की राय
CLSA ने जुबिलेंट फूड की आउटपरफॉर्म की रेटिंग बरकरार रखते हुए। 554 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डोमिनोज इंडिया की LFL ग्रोथ 4.1% रही है जो 5.5% के अनुमान से कम है।
जुबिलेंट फूड पर मॉर्गेन स्टैनली
मॉर्गेन स्टैनली ने जुबिलेंट फूड पर इक्वलवेट की रेटिंग बरकरार रखते हुए 439 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। इसका लक्ष्य मौजूदा बाजार मूल्य से लगभग 0.4 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज का कहना है कि महंगाई के दबाव के बीच मार्जिन पर खास नजर रखने की जरूरत है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि कंपनी का तिमाही अपडेट मोटे तौर पर उम्मीदों के मुताबिक रहा। भारतीय कारोबार के ग्रोथ में लगातार हो रहा सुधार उम्मीदों के अनुरूप है।
महंगाई के दबाव के बीच ब्रोकरेज के लिए मार्जिन एक प्रमुख फैक्टर बना हुआ है। मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि तिमाही में स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन मोटे तौर पर 19.5 फीसदी पर स्थिर रहेगा।
जुबिलेंट फूडवर्क्स की नियर टर्म आउटलुक
एआई-पावर्ड मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म क्वाला इंटेल का कहना है कि दो से छह सप्ताह की होल्डिंग अवधि के नजरिए से जुबिलेंट फूडवर्क्स का नियर टर्म आउटलुक पॉजिटिव है। स्टॉक ने पिछले तीन सत्रों में हायर लो फॉर्मेशन किया है। साथ ही इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम भी अच्छा रहा है। हालांकि, ब्रॉडर डेली ट्रेंड कमजोर है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 50 से नीचे है और मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस इंडीकेटर अभी भी निगेटिव है।
क्वाला इंटेल ने आगे कहा कि शेयर का सेटअप को एक निश्चित ट्रेंड रिवर्सल के बजाय एक डिफाइंड रिस्क स्विंग ट्रेड के रूप में देखा जाना चाहिए। क्वाला इंटेल ने निवेशकों को सलाह दी है कि अगर स्टॉक एट्री लेवल से 8 प्रतिशत नीचे चला जाता है तो वे उस पोजीशन से बाहर निकल जाएं।
जुबिलेंट फूडवर्क्स शेयर प्राइस हिस्ट्री
जुबिलेंट फूडवर्क्स का 52-वीक हाई 628.95 रुपये है जो 7 अक्टूबर, 2025 को दर्ज किया गया था। जबकि इसका 52-सप्ताह का निचला स्तर 408.55 रुपये है, जो 24 जुलाई, 2026 को दर्ज किया गया था। स्टॉक में पिछले महीने में 8.98 प्रतिशत और साल-दर-साल आधार पर 20.95 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में यह शेयर 27.49 फीसदी नीचे आ गया है। इसकी तुलना में, निफ्टी 200 में एक महीने में 5.39 प्रतिशत, साल-दर-साल 10.30 प्रतिशत और एक साल में 6.52 प्रतिशत की गिरावट आई है। जुबिलेंट फूडवर्क्स का कुल मार्केटकैप लगभग 28,851.73 करोड़ रुपये है और यह निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स का हिस्सा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।