Market Insight : बाजार पर क्रूड, US बॉन्ड यील्ड और रुपए की ट्रिपल मार, रैली पर बिकवाली का ट्रेंड रहेगा कायम

Market Insight : 2 दिनों की राहत के बाद FIIs की कैश मार्केट में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। कैश और फ्यूचर्स मिलाकर 8,700 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। सिर्फ कैश मार्केट में देखें तो 6,100 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। यही बाजार की सबसे बड़ी दिक्कत है

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 12:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight :अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,500-22,550 पर और बड़ा सपोर्ट 22,350-22,400 पर है

Market Insight : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 468.92 अंक यानी 0.65% गिरकर 72,169.78 पर और निफ्टी 173.10 अंक या 0.77% गिरकर 22,429.95 पर दिख रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, मीडिया और PSU बैंक को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में बाजार पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार इस समय मैक्रो दिक्कतों से गुजर रहा है। सिर्फ CNBC-आवाज ने कहा रैली में नहीं फंसना है। सिर्फ CNBC-आवाज़ ने बाजार पर निगेटिव नजरिया रखा। लगातार 24,500 से सिर्फ बिकवाली की सलाह रही। परसों की रैली में भी यही कहा था कि लॉन्ग बिल्कुल ना कैरी करें। बड़ा ट्रेंड अब भी 'रैली पर बिकवाली' की ही है।

ये बाजार मैक्रो दिक्कत से जूझ रहा है। मेरे या किसी के कहने से डबल बॉटम नहीं बनेगा। सिर्फ हमारे चाहने से बाजार का बॉटम नहीं बनेगा। इस बाजार में एक खराब चक्र चल रहा है। ऊंचा क्रूड, कमजोर रुपया, FII की बिकवाली और कमजोर नतीजे बाजार पर दबाव बना रहे हैं। ये सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कल की RBI पॉलिसी ने भी यही साबित किया है।

बाजार: फिर शुरू हुई FIIs की बिकवाली


2 दिनों की राहत के बाद FIIs की कैश मार्केट में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। कैश और फ्यूचर्स मिलाकर 8,700 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। सिर्फ कैश मार्केट में देखें तो 6,100 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। यही बाजार की सबसे बड़ी दिक्कत है

FII भारत में क्यों निवेश करेगा?

जब उसे अपनी मार्केट में बिना जोखिम के 5.5% रिटर्न मिल रहा है तो FII भारत में क्यों निवेश करेगा। ऊपर से अगर मुश्किल से पैसा बना तो उस पर बड़ा टैक्स। FIIs भारत में तब तक नहीं आएंगे जब तक उन्हें टैक्स के बाद 15-20% रिटर्न न मिले। फिलहाल तो उन्हें अपनी करेंसी में भारत में निगेटिव रिटर्न मिल रहे हैं। इस साल निफ्टी 13.5% नीचे है, लेकिन डॉलर निफ्टी 20% नीचे है और ये तब है जब ग्लोबल बाजारों ने शानदार पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। FIIs की बड़ी बिकवाली निफ्टी को नहीं चलने देगी। अब भारतीय निवेशक भी FIIs को Exit देने में दिलचस्पी नहीं रखता। इसीलिए भारतीय निवेशक अब मिडकैप, स्मॉलकैप, माइक्रोकैप और SME में निवेश कर रहा है।

फंड मैनेजर्स 3 साल से HDFC बैंक खरीद रहे हैं और FIIs को एक्जिट दे रहे हैं। हो सकता है HDFC बैंक आगे जाकर चले। लेकिन फिलहाल ये शेयर कई फंड्स की दुखती रग बन चुका है।

ग्लोबल मैक्रो अपडेट

फेड मिनट्स की बड़ी बातों की बात करें तो अधिकारियों को दिसंबर तक एक और रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद। लगातार ऊंची महंगाई से रेट हाइक की संभावना बढ़ी है। स्थिर लेबर मार्केट से भी रेट हाइक का संकेत मिल रहा है। फेड इस साल दूसरी रेट हाइक कर सकता है। हैफेड मिनट्स से रेट हाइक की टाइमिंग साफ नहीं है। 2026 में अमेरिकी फेड की दो बैठकें बाकी हैं। अगली फेड बैठक 28 अक्टूबर को होने वाली है। इसके बाद 9 दिसंबर को भी फेड बैठक करेगा।

अमेरिका में महंगाई की चिंता बढ़ी

न्यूयॉर्क फेड सर्वे से यह निकल कर आया है कि 3 साल की महंगाई अनुमान 0.1% बढ़कर 3.3% पर पहुंच गया है। 5 साल की महंगाई अनुमान 3% पर कायम है। अगले 12 महीनों में गैस कीमतें 4.8% बढ़ने का अनुमान है। गैस कीमतों का अनुमान अगस्त से 0.2% ज्यादा है।

बॉन्ड यील्ड में हल्की नरमी

बॉन्ड यील्ड 24 साल के उच्चतम स्तर से थोड़ी नरम पड़ी है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड इंट्राडे में 5.35% तक पहुंच गई थी। बॉन्ड ऑक्शन अच्छा होने से यील्ड 5.28% पर वापस आई है। यूएस ट्रेजरी ने कल $39 अरब के 10 साल के बॉन्ड बेचे जिनकी मांग अच्छी रही।

US-ईरान युद्ध: ताजा अपडेट

द अटलांटिक की बड़ी रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ईरान पर नए हमले की योजना बना रहा है। मिडटर्म चुनाव से पहले नए हमले की योजना है। US-ईरान युद्ध पर रॉयटर्स ने बताया है कि ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत से इनकार किया है। ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स से यह बात कही है। ईरान का कहना है कि एनरिचमेंट का अधिकार कभी नहीं छोड़ेंगे। एनरिचमेंट और बाकी डिटेल पर बाद में चर्चा संभव है।

कब ठंडा पड़ेगा क्रूड?

गल्फ ऑफ मेक्सिको में तेल उत्पादन बंद हुआ है। यहां 5.10 लाख बैरल/दिन से ज्यादा उत्पादन बंद हुआ है। ट्रॉपिकल स्टॉर्म इसायस के चलते उत्पादन बंद किया गया है। गल्फ ऑफ मेक्सिको का 25% उत्पादन प्रभावित हुआ है। बंद उत्पादन कुल उत्पादन के करीब 25% के बराबर है।

RBI की हॉकिस पॉलिसी का असर

RBI की पॉलिसी से Worst Case Scenario सामने आया है। रेट में बढ़ोतरी हुई है और स्टांस भी टाइटनिंग में बदल गया है। GDP अनुमान में बढ़ोतरी ने झटके को थोड़ा कम किया है। दिक्कत ये है कि GDP ग्रोथ, अर्निंग ग्रोथ में तब्दील नहीं हो रही है। ऐसे में ऑटो, रियल एस्टेट और NBFC शेयरों में 'रैली पर बिकवाली' का ट्रेंड बना रह सकता है।

आज का दांव

फार्मा शेयर अच्छे दिख रहे हैं। Zydus Life में आज तेजी दिख सकती है। बर्नस्टीन ने इस शेयर को Outperform रेटिंग देते हुए 1,457 रुपए का टारगेट दिया है। उधर Paytm पर Goldman Sachs की Buy रेटिंग आई है। इसका लक्ष्य बढ़ा कर 2,070 रुपए कर दिया है। आज Paytm में मुनाफावसूली की सलाह होगी। 1,100 रुपए पर पॉजिटिव नजरिया लिया था, अब वो ट्रेड पूरी तरह से काम कर चुकी है,यहां से जोखिम ज्यादा हैं।

Torrent Power पर दबाव दिख सकता है। कंपनी ने SECI (Solar Energy Corporation of India) के साथ 300 MW PPA खत्म किया है। PPA खत्म करने के चलते 39.8 करोड़ रुपए हर्जाना देना होगा। सोने की कीमतों में गिरावट से NBFC शेयर दबाव में रह सकते हैं। Muthoot Fin और Manappuram लाल निशान में जा सकते हैं। कोयले की कीमतें 2023 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है। इसके चलते कोल इंडिया में तेजी आ सकती है। चीनी की कीमतें 20 महीने के शिखर पर हैं। इससे Avadh Sugar और Triveni Eng में तेजी आ सकती है।

Sun Pharma ने 1 Oct को LEQSELVI की Efficacy से जुड़ी जानकारी दी है। LEQSELVI का इस्तेमाल Alopecia के इलाज में होता है। Alopecia दवा के मामले में सीधे LEQSELVI, Eli Lilly से टक्कर होगी। FY29E तक LEQSELVI दवा का बाजार का US में $300 Mn हो सकता है

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,500-22,550 पर और बड़ा सपोर्ट 22,350-22,400 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,650-22,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,800-22,850 पर है। हमने महीने के आखिर की एक्सपायरी वाले पुट लेकर कैरी करने का नजरिया लिया था। किसी भी मामूली पुलबैक या रिकवरी में महीने के आखिर की एक्सपायरी वाले पुट लें। नई बिकवाली के लिए 22,600-22,650 जोन में रिकवरी फेल होने का इंतजार करें। 22,750 का सख्त SL रखें। इंट्राडे खरीदारी तभी करें जब निफ्टी 22,450-22,500 के ऊपर टिका रहे, सख्त SL 22,400 पर रखें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 54,800-55,000 पर। बड़ा सपोर्ट 54,200-54,500 पर है। वहीं, इसके लिए पहला रजिस्टेंस 55,200-55,500 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55,500-55,800 पर है।

 

TCS Share Price: Q2 रिजल्ट से पहले 3% तक उछला टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर, क्या उम्मीदें; Q1 में बढ़ा था मुनाफा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।