Jubilant Ingrevia Share Price: स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी जुबिलैंट इनग्रेविया एक कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रही है और इसके साथ ही यह EDMS (इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर में एंट्री कर रही है। हालांकि यह शेयरों में जोश नहीं भर पाया और कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह करीब डेढ़ फीसदी टूट गया। निचले स्तर पर खरीदारी भी शेयरों को संभाल नहीं पाई और फिलहाल बीएसई पर यह 0.53% की गिरावट के साथ ₹586.20 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.45% टूटकर ₹580.75 तक आ गया था।
Jubilant Ingrevia के लिए कितना अहम है अधिग्रहण?
जुबिलैंट इनग्रेविया अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जुबिलैंट एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (JAEL) के जरिए Zetttao ne Technologies India Private Limited (Zettaone) में 40% हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके लिए शेयर सब्सक्रिप्शन एंड शेयर पर्चेज एग्रीमेंट हो गया है। अभी यह 40% हिस्सेदारी खरीद रही है लेकिन इस बात को लेकर भी सहमति बनी है कि अगले साल 51% तक यह होल्डिंग खरीद सकती है। कंपनी ने 8 नवंबर की शाम एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी तेजी से बढ़ रहे EDMS (इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर में एंट्री की है। इससे कंपनी सेमाकंडक्टर, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट्स में बिजनेस कर सकेगी।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
जुबिलैंट इनग्रेविया के शेयरों ने अमेरिका-ईरान युद्ध, सख्त मौद्रिक नीतियों और महंगाई की मार के बीच वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद कम समय में ही निवेशकों की तगड़ी कमाई कराई है। 2 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹535.30 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से शेयर महज चार महीने में यह 48.51% उछलकर 22 जुलाई 2026 को ₹794.95 पर पहुंच गए जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।