Get App

Just Dial के शेयर Q3 नतीजों के बाद 13% टूटे, क्या है ब्रोकरेज की राय?

Just Dial का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 8.4 फीसदी और तिमाही आधार पर 0.9 फीसदी बढ़ा है, जो कि बाजार के अनुमानों से कम है। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 42.7% सालाना बढ़कर 131.3 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में जस्ट डायल ने 92 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 4:20 PM
Just Dial के शेयर Q3 नतीजों के बाद 13% टूटे, क्या है ब्रोकरेज की राय?
Just Dial share: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज 13 जनवरी को जस्ट डायल लिमिटेड के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हो रही है।

Just Dial share: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज 13 जनवरी को जस्ट डायल लिमिटेड के शेयरों में भी जमकर बिकवाली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 13.64 फीसदी टूटकर 893.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी ने हाल ही में FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 7,598 करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1394.95 रुपये और 52-वीक लो 769.85 रुपये है।

तीसरी तिमाही में कैसा रहा Just Dial का प्रदर्शन

जस्ट डायल का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 8.4 फीसदी और तिमाही आधार पर 0.9 फीसदी बढ़ा है, जो कि बाजार के अनुमानों से कम है। सालाना आधार पर 3.4% का इम्प्लाइड बिलिंग्स ग्रोथ उम्मीद से कम रहा है और यह चिंता की बात है, खासकर FY25 की दूसरी तिमाही में 8% के कमजोर सालाना वृद्धि के बाद। चौथी तिमाही आम तौर पर बिलिंग्स के लिए एक मजबूत तिमाही होती है।

यूनिक विजिटर की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 15.3 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 19.1 करोड़ हो गई, जो पिछली तमाही से 3.4 फीसदी कम है। इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में कलेक्शन में 5.6% की वृद्धि हुई, जो कि मैनेजमेंट की 10-15% की उम्मीद के मुकाबले कम है। कमजोर कलेक्शन मोनेटाइजेशन चुनौतियों को दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें