Get App

दिल्ली के सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Seemapuri Building Collapses: दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को ईदगाह मस्जिद के पास चार मंजिला इमारत गिर गई। हादसे के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीम राहत-बचाव में जुटी है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 5:54 PM
दिल्ली के सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली फायर सर्विस को बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे सीमापुरी में इमारत गिरने की सूचना मिली

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। ये हादसा ईदगाह मस्जिद के पास हुआ। इमारत गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और फायर विभाग की टीम का बचाव काम जारी है। हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से राजीव गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह घटना सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे के करीब एक महीने बाद सामने आई है।

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में एक चार मंजिला इमारत गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। इमारत के मलबे में आसपास के दो-तीन घरों के कुछ हिस्से भी दब गए हैं।

मलबे में अभी भी फंसे हैं कुछ लोग

दिल्ली फायर सर्विस को बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे सीमापुरी में इमारत गिरने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू टीम लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें