ज्योति CNC ऑटोमेशन लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 13 अप्रैल का दिन बेहद खराब रहा। शेयर में बिकवाली का भारी दबाव है। BSE पर दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत तक गिरकर 692 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 698.90 रुपये पर सेटल हुआ। इस बिकवाली की वजह है कि फ्रांस में अधिकारियों ने मैटेरियल सब्सिडियरी हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS और उसके कुछ कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। आरोप है कि यूरोपीय संघ के कानूनों का उल्लंघन करते हुए दोहरे इस्तेमाल वाली टेक्नोलॉजी से लैस कुछ मशीनों का निर्यात किया गया है।
