Get App

Kalpataru Projects Share Price: ₹2225 करोड़ के नए ऑर्डर्स पर झूम उठा शेयर, फिर मुनाफावसूली में हुआ लाल

Kalpataru Projects Share Price: ₹2,225 के ऑर्डर्स पर कल्पतरू प्रोजेक्ट्स के शेयर आज झूम उठे। कंपनी ने मार्केट खुलने से पहले इसकी जानकारी दी और जब मार्केट खुला तो यह बढ़त के साथ खुला। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते थोड़ी ही देर में पूरी तेजी खत्म हो गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 12:11 PM
Kalpataru Projects Share Price: ₹2225 करोड़ के नए ऑर्डर्स पर झूम उठा शेयर, फिर मुनाफावसूली में हुआ लाल
Kalpataru Projects International को ₹2031 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले हैं और इसकी एक सब्सिडियरी को भी करीब ₹194 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

Kalpataru Projects Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में कारोबार शुरू होने से पहले कल्पतरू प्रोजेक्ट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में तगड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी तो शेयर झूम उठे। आज यह अच्छी बढ़त के साथ खुला। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते भाव तेजी से टूट गए और इसने पूरी बढ़त गंवा दी। ₹2225 करोड़ के नए ऑर्डर्स पर कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के शेयर आज बीएसई पर 1.76% की बढ़त के साथ ₹1,442.95 पर खुले थे। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली पर यह टूटकर ₹1,392.15 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ 0.46% की गिरावट के साथ ₹1411.45 पर है।

कैसा काम मिला है Kalpataru Projects International को

कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल ने एक्सचेंज ने आज 13 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसे ₹2031 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को ये ऑर्डर देश-विदेश में पावर T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) बिजनेस में मिले हैं। इसके अलावा कंपनी की सब्सिडियरी Linjemontage i Grästorp AB (Sweden) को भी करीब ₹194 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसे मिलाकर कंपनी को इस वित्त वर्ष 2027 में अब तक करीब ₹20 हजार करोड़ के ऑर्डर्स मिल चुके हैं जोकि सालाना आधार पर 30% अधिक है। कंपनी के एमडी और सीईओ Manish Mohnot का कहना है कि लगातार ऑर्डर इनफ्लो से भारत और ग्लोबल मार्केट में ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रिड के विस्तार और रिन्यूएबल एनर्जी को जोड़ने के लिए हो रहे बड़े निवेश का संकेत मिल रहा है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें