Get App

Kalyan Jewellers पहुंची सेबी के पास, बंद की जाए F&O ट्रे़्डिंग, ये है पूरा मामला

Kalyan Jewellers Shares: बाजार नियामक SEBI से कल्याण ज्वैलर्स ने एक्सचेंजों को निर्देश देने का अनुरोध किया है कि इसके शेयरों की F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद की जाए। इसके अलावा कंपनी ने सेबी से एक मामले में हस्तक्षेप की मांग की है और जब तक यह जांच न पूरी हो जाए, इसके फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस की ट्रेडिंग बंद कराई जाए। जानिए पूरा मामला क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 1:24 PM
Kalyan Jewellers पहुंची सेबी के पास, बंद की जाए F&O ट्रे़्डिंग, ये है पूरा मामला
SEBI के इंटीग्रेटेड सर्विलांस डिपार्टमेंट को लिखे एक पत्र में Kalyan Jewellers ने कहा कि इसे अपने शेयरों में असामान्य ट्रेडिंग पैटर्न दिखा और कई फर्जी अफवाहें फैलाई गई जिसका उद्देश्य निवेशकों में घबराहट फैलाना और शेयरों पर गिरावट का दबाव बनाना दिखा।

Kalyan Jewellers Shares: कल्याण ज्वैलर्स ने अपने शेयरों के लेन-देन में हेराफेरी को लेकर बाजार नियामक सेबी (SEBI) का दरवाजा खटखटाया है और दखल देने की अनुरोध किया है। कंपनी ने सेबी से मांग की है कि वह इस मामले में जांच कर और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) सेगमेंट में ट्रेडिंग को अस्थायी तौर पर बंद की जाए। कंपनी ने सेबी को यह लेटर पिछले साल 2025 में भेजा गया था लेकिन इसके बारे में जानकारी अब सामने आई है। वहीं कल्याण ज्वैलर्स के इस पत्र पर सेबी का रिस्पांस क्या रहा, इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है।

Kalyan Jewellers Shares: क्या है पूरा मामला?

सेबी के इंटीग्रेटेड सर्विलांस डिपार्टमेंट को लिखे एक पत्र में कंपनी ने कहा कि इसे अपने शेयरों में असामान्य ट्रेडिंग पैटर्न दिखा और कई फर्जी अफवाहें फैलाई गई जिसका उद्देश्य निवेशकों में घबराहट फैलाना और शेयरों पर गिरावट का दबाव बनाना दिखा। कंपनी के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को इसका शेयर F&O सेगमेंट में शामिल हुआ। दिसंबर 2024 के आखिरी तक फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स स्पॉट प्राइस के मुकाबले डिस्काउंट पर ट्रेड करने लगे, जो कंपनी के मुताबिक असामान्य है और आक्रामक शॉर्ट पोजिशनिंग का संकेत है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि 7 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच बाजार में कई अफवाहें फैलनी शुरू हुई, जिनमें प्रमोटर्स की गिरफ्तारी और फंड मैनेजर्स को रिश्वत देने जैसे दावे शामिल थे। कल्याण ज्वेलर्स ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

कंपनी का कहना है कि उसके मुताबिक दिसंबर 2024 के आखिरी से शॉर्ट पोजिशन बनाई जा रही थी और जनवरी की शुरुआत में वित्त वर्ष 2025 की दिसंबर तिमाही के तिमाही बिजनेस अपडेट के तुरंत बाद एक पूर्व-निर्धारित रणनीति के तहत अफवाहें फैलाई गई। कल्याण ज्वेलर्स ने F&O के जरिए शॉर्ट पोजिशन लेने, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने और कीमतों में गिरावट को तेज करने के लिए धड़ाधड़ बिक्री पर सवाल उठाए हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके एनेग्जर्स में जिन कुछ व्यक्तियों का जिक्र है, वह सेबी के पास रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार नहीं हैं और ऐसे में निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दे सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें