Stocks To Buy: इस ज्वेलरी स्टॉक 50% की तेजी मुमकिन, UBS ने खरीद की सलाह

Stocks To Buy: डेटा के मुताबिक, इस स्टॉक को कवर करने वाले 10 एनालिस्ट में से यह सबसे ज़्यादा टारगेट प्राइस है। यह टारगेट प्राइस कल्याण ज्वेलर्स के पिछले शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस ₹601.15 से लगभग 50% ज़्यादा है

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 12:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Kalyan Jewellers  Share Price: ज्वेलरी मेकर कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ( Kalyan Jewellers India Ltd) के शेयर प्राइस में मंगलवार को 2 फीसदी से ज़्यादा की तेजी देखने को मिली। इंट्राडे में शेयर ने 616 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल को टच किया। शेयर में यह बढ़त ब्रोकरेज फर्म UBS द्वारा शेयर को Buy रेटिंग दिए जाने के बाद आई।

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयर पर बाय रेटिंग दी है और शेयर पर 900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। डेटा के मुताबिक, इस स्टॉक को कवर करने वाले 10 एनालिस्ट में से यह सबसे ज़्यादा टारगेट प्राइस है। यह टारगेट प्राइस कल्याण ज्वेलर्स के पिछले शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस ₹601.15 से लगभग 50% ज़्यादा है।

UBS ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स पूरे भारत में कारोबार करने वाली ज्वेलरी कंपनी के तौर पर उभरी है। नेटवर्क बढ़ाने के मामले में यह काफी हद तक टाइटन (Titan) के नक्शेकदम पर चल रही है, साथ ही अपने 'हाइपर-लोकल वैल्यू प्रपोज़िशन' (स्थानीय ग्राहकों की ज़रूरतों को खास तरीके से पूरा करने) के ज़रिए खुद को अलग भी दिखा रही है।

कम कैपिटल वाले मॉडल से विस्तार में मदद


ब्रोकरेज ने कल्याण ज्वेलर्स के 'फ्रैंचाइज़ी-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड' (FOCO) स्टोर मॉडल पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बिज़नेस मॉडल अब पूरी तरह से स्थापित हो चुका है और तेज़ी से नेटवर्क बढ़ाने में मदद कर रहा है।

UBS के मुताबिक, कल्याण का स्टोर नेटवर्क बाज़ार की लीडर कंपनी टाइटन की तुलना में लगभग दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रहा है। ब्रोकरेज ने बताया कि इस विस्तार से FY22 और FY26 के बीच रेवेन्यू को लगभग 35% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने में मदद मिली है, जो ऑर्गनाइज़्ड ज्वेलरी सेक्टर में सबसे ज़्यादा दरों में से एक है।

UBS को उम्मीद है कि अगले पांच सालों में कल्याण ज्वेलर्स का रेवेन्यू और कमाई दोनों सालाना लगभग 23% की दर से बढ़ेंगे।

FY22 और FY26 के बीच स्टॉक में लगभग छह गुना बढ़ोतरी के बावजूद, ब्रोकरेज का कहना है कि कल्याण ज्वेलर्स का शेयर फाइनेंशियल ईयर 2028 की अनुमानित कमाई के लगभग 30 गुना पर ट्रेड कर रहा है। यह टाइटन की तुलना में लगभग 45% कम (डिस्काउंट) है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि जैसे-जैसे कंपनी की ग्रोथ जारी रहेगी, यह वैल्यूएशन गैप कम होता जाएगा।

कल्याण ज्वेलर्स पर एनालिस्ट की राय

ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, ज़्यादातर एनालिस्ट की राय भी इस स्टॉक को लेकर पॉज़िटिव है। कल्याण ज्वेलर्स को कवर करने वाले 10 में से नौ एनालिस्ट ने इसे "बाय" रेटिंग दी है, जबकि एक ने "होल्ड" करने की सलाह दी है। 10 में से किसी ने भी इस ज्वेलरी कंपनी के लिए "सेल" (बेचने) की रेटिंग नहीं दी है। कल्याण ज्वैलर्स के लिए 12 महीने का आम सहमति वाला टारगेट प्राइस ₹765.56 है, जिसका मतलब है कि पिछले शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 27.3% की बढ़त की संभावना है।

मंगलवार को कल्याण ज्वैलर्स के शेयर लगभग 2% बढ़कर ₹613 पर ट्रेड कर रहे थे। इस स्टॉक में 2026 में अब तक लगभग 27% और पिछले 12 महीनों में 21% से ज़्यादा की बढ़त हुई है।

Stock Crash: एक खबर और 20% टूटा PNC Infratech का शेयर, पहुंचा 52-हफ्ते के लो पर, जानें पूरा मामला

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।