Kalyan Jewellers Stock Price: भारी खरीद के चलते कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 2 अप्रैल को BSE पर लगभग 12 प्रतिशत तक की तेजी आई और कीमत 512.10 रुपये पर बंद हुई। दिन में शेयर 13 प्रतिशत तक उछलकर 519.15 रुपये के हाई तक चला गया था। कंपनी का मार्केट कैप 53000 करोड़ रुपये के करीब है। पिछले 2 साल में शेयर 386 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं साल 2025 में अभी तक कीमत लगभग 34 प्रतिशत लुढ़की है।
