Get App

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का बुरा हाल, इस महीने 45% टूटा भाव, जानें कब आएंगे कंपनी के तिमाही नतीजे

Kalyan Jewellers Shares: कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज 27 जनवरी को भी जारी रहा। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 6 फीसदी और टूटकर 433.20 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह लगातार छठवां दिन है, जब शेयर में गिरावट देखी जा रही है। वहीं पिछले 10 दिनों में से 9 दिन यह लाल निशान में रहा है। आज की गिरावट के साथ ही, कल्याण ज्वैलर्स का शेयर अब पिछले 10 दिनों में 27 फीसदी नीचे आ चुका है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 2:52 PM
कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का बुरा हाल, इस महीने 45% टूटा भाव, जानें कब आएंगे कंपनी के तिमाही नतीजे
Kalyan Jewellers Shares: महज दो हफ्तों में कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 36,000 करोड़ की गिरावट आ चुकी है

Kalyan Jewellers Shares: कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज 27 जनवरी को भी जारी रहा। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 6 फीसदी और टूटकर 433.20 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह लगातार छठवां दिन है, जब शेयर में गिरावट देखी जा रही है। वहीं पिछले 10 दिनों में से 9 दिन यह लाल निशान में रहा है। आज की गिरावट के साथ ही, कल्याण ज्वैलर्स का शेयर अब पिछले 10 दिनों में 27 फीसदी नीचे आ चुका है। वहीं इस महीने की शुरुआत से अबतक शेयर में करीब 45 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

टेक्निकल चार्ट पर, कल्याण ज्वैलर्स के शेयर अभी भी 'ओवरसोल्ड' जोन में बने हुए हैं। इसका रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) अभी 22.5 अंक पर है। 30 से नीचे का RSI किसी भी शेयर के ओवरसोल्ड जोन में जाने का संकेत देता है।

कल्याण ज्वैलर्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस महीने की शुरुआत में 2 जनवरी को 82,000 करोड़ रुपये था। लेकिन अब यह घटकर केवल 45,527 करोड़ रुपये रह गया है। महज दो हफ्तों में कंपनी ने अपने मार्केट वैल्यू में करीब 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट देखी है।

इस बीच कल्याण ज्वैलर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, रमेश कल्याणरामन ने हमारे सहयोगी CNBCTV18 के साथ बातचीत में निवेशकों को शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव से आगे बढ़कर लॉन्ग टर्म नजरिया पनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज कर लॉन्ग टर्म अपडेट पर ध्यान देना जरूरी है।" उन्होंने यह भी कहा कि, "पिछले ढाई सालों में, कल्याण ज्वेलर्स ने लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है। अभी शेयर बाजार में देख जा रही शॉर्ट-टर्म गिरावट के पीछे मुनाफावसूली, करेक्शन या मैक्रोइकोनॉमिक कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें