Kanishk Aluminium IPO Listing: हर लॉट पर ₹28000 एक झटके में स्वाहा, खुदरा निवेशकों को ₹73 के शेयरों ने दिया शॉक

Kanishk Aluminium IPO Listing: कनिष्क एलुमिनियम जोधपुर की एलुमिनियम एक्स्ट्रूजन प्रोडक्ट्स कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्प नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Kanishk Aluminium IPO Listing: कनिष्क एलुमिनियम का ₹29 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Kanishk Aluminium IPO Listing: कनिष्क एलुमिमियम के शेयरों ने आज खुदरा निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। इसके आईपीओ को खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 1.04 गुना बोली मिली थी जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 1.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था।। इसके आईपीओ के तहत ₹73 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹58.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 20% पूंजी ही घट गई। भारी डिस्काउंट पर एंट्री के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹55.48 (Kanishk Aluminium Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24% घाटे में हैं। चूंकि हर लॉट 1600 शेयरों का था तो आईपीओ निवेशकों को एक लॉट में ₹28032 का घाटा हुआ है।

Kanishk Aluminium IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

कनिष्क एलुमिनियम का ₹29 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.23 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 1.86 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 40 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹19.50 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹80 लाख 'Baari by Kanishk' ब्रांड के प्रमोशन और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Kanishk Aluminium के बारे में

वर्ष 2022 में बनी कनिष्क एलुमिनियम जोधपुर की एलुमिनियम एक्स्ट्रूजन प्रोडक्ट्स कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, सोलर, फर्नीचर, ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिकल, और ऑर्किटेक्चर जैसे सेक्टर्स में होता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹1.76 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में घटकर ₹1.52 करोड़ पर आ गया लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2025 में तेजी से रिकवर होकर यह ₹3.04 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम वित्त वर्ष 2023 में ₹59.68 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹59.54 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में ₹60.13 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-अगस्त 2025 में कंपनी को ₹2.15 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹29.25 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। अगस्त 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹25.55 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹9.28 करोड़ पड़े थे।

Accretion Nutraveda IPO Listing: हर लॉट पर ₹71500 का मुनाफा, आयुर्वेदिक कंपनी के ₹129 के शेयरों का धमाल

Msafe Equipments IPO Listing: ₹123 का शेयर लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, 166 गुना भरा था आईपीओ

Fractal Analytics IPO: ₹2834 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, ग्रे मार्केट में चमक रहा शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।