Get App

Kaynes Tech Shares: केन्स टेक के शेयर फिर 12% लुढ़के, तीन दिन में डूब गए ₹10,000 करोड़, जानें कारण

Kaynes Tech Shares: केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज 8 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 12 फीसदी तक टूट गए। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों का भाव 27.5% तक लुढ़क गया है। इस गिरावट के चलते निवेशकों की लगभग ₹10,000 करोड़ की मार्केट वैल्यू पिछले तीन दिनों में साफ हो गई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 5:35 PM
Kaynes Tech Shares: केन्स टेक के शेयर फिर 12% लुढ़के, तीन दिन में डूब गए ₹10,000 करोड़, जानें कारण
Kaynes Tech Shares: केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में कोटक की एक रिपोर्ट के बाद से ही गिरावट देखी जा रही है

Kaynes Tech Shares: केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज 8 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 12 फीसदी तक टूट गए। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों का भाव 27.5% तक लुढ़क गया है। इस गिरावट के चलते निवेशकों की लगभग ₹10,000 करोड़ की मार्केट वैल्यू पिछले तीन दिनों में साफ हो गई है।

केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में गिरावट का यह सिलसिला ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। इस रिपोर्ट में कंपनी के रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन से जुड़े खुलासों में गंभीर अनियमितताओं का दावा किया गया था।

कोटक के आरोप, क्या है मामला?

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने केन्स टेक्नोलॉजी, केन्स इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और उसकी सब्सिडियरी इस्क्रैमेको (Iskraemeco) के वित्त वर्ष 2025 के डेटा में कई मिसमैच पाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें