Get App

मंगलवार 29 जुलाई को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

CAMS पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने STBT कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए CAMS के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 3860 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 3902 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। हालांकि इसमें 3930 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 6:48 PM
मंगलवार 29 जुलाई को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Kaynes Technology पर मानस जायसवाल ने बिकवाली कॉल देते हुए कहा कि इसमें 5325 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Tuesday : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में काफी प्रेशर दिखाई दिया। बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्सेस में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 572 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 156 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आई। रियल्टी, मेटल, PSE शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - Kaynes Technology

मानस जायसवाल ने मंगलवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए केयंस टेक्नोलॉजी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5510 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 5325 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5601 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का STBT कॉल - Prestige Estates

राजेश सातपुते ने मंगलवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए प्रेस्टीज एस्टेट्स में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1602 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1550 से 1540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1625 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें