Get App

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले ₹1002 करोड़ के नए ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC सेक्टर की कंपनी को ₹1002 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है। T&D, रिन्यूएबल और रेलवे सेगमेंट में बढ़त दिखी। स्टॉक पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 05, 2026 पर 7:30 PM
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले ₹1002 करोड़ के नए ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
KEC International Limited का शेयर 1.59% की गिरावट के साथ ₹570.25 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC सेक्टर की कंपनी KEC International Limited ने 5 मई को बताया कि उसे अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट्स में कुल ₹1,002 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।

ये ऑर्डर कंपनी के मुख्य सेगमेंट्स- ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), रिन्यूएबल एनर्जी, ट्रांसपोर्टेशन और केबल्स एंड कंडक्टर्स से आए हैं। इससे साफ है कि कंपनी को देश और विदेश दोनों जगहों से लगातार काम मिल रहा है।

T&D सेगमेंट में बड़े प्रोजेक्ट

KEC International को T&D सेगमेंट में भारत और अमेरिका क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट मिले हैं। इसमें पश्चिमी भारत में एक प्राइवेट डेवलपर से ±500 kV HVDC ट्रांसमिशन लाइन का प्रोजेक्ट शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें