Stock in News: ₹1020 करोड़ के नए ऑर्डर पर चहके निवेशक, फटाक से 6% उछल गया यह शेयर

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल्स दी जा रही है, जो अमेरिका और भारत की ट्रेड डील फाइनल होने के बीच ₹1020 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने पर रॉकेट बन गए। ये ऑर्डर कंपनी के अलग-अलग बिजनेस को मिले हैं। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में हैं और कंपनी के ऑर्डर बुक की क्या स्थिति हैं और इसकी कारोबारी सेहत कैसी है?

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
KEC International को अलग-अलग बिजनेस में ₹1020 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं जिसके चलते शेयर रॉकेट बन गए।

KEC International Share Price: केईसी इंटरनेशनल को सिविल,T&D (ट्रांसपोर्टेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) और केबल्स एंड कंडक्टर्स बिजनेस में ₹1020 करोड़ के नए ऑर्डर मिले तो शेयर चहक उठे। अमेरिका और भारत के साथ ट्रेड डील होने के बीच नए ऑर्डर्स के खुलासे ने तो केईसी इंटरनेशनल के शेयरों की चमक बढ़ा दी और यह 6% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नरम पड़े और अधिकतर तेजी गायब हो गई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.11% की बढ़त के साथ ₹623.70 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.18% उछलकर ₹655.00 तक पहुंचा था।

कैसे ऑर्डर्स मिले हैं KEC International को?

केईसी इंटरनेशनल ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि इसे अलग-अलग बिजनेस में ₹1020 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक केईसी इंटरनेशनल के सिविल बिज़नेस को एक दिग्गज हेल्थकेयर कंपनी से मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का ऑर्डर मिला है। वहीं इसके ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस को सेंट्रल इंडिया में एक प्राइवेट प्लेयर के लिए रेलवे साइडिंग के निर्माण का ऑर्डर मिला है।


इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी कंपनी केईसी इंटरनेशनल के T&D बिजनेस को पूर्वी भारत की एक स्टील बनाने वाली कंपनी से 220केवी और 132 केवी के केबलिंग के काम के साथ-साथ इसकी अमेरिकी इकाई को अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी के केबल्स एंड कंडक्टर्स बिजनेस को देश-विदेश में अलग-अलग प्रकार के केबल्स और कंडक्टर्स की सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ कंपनी को इस साल अब तक करीब ₹20,300 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं।

कैसी है कारोबारी सेहत?

केईसी इंटरनेशनल के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 मिली-जुली रही। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.6% गिरकर ₹127.5 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 12.2% उछलकर ₹6,001 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 15% बढ़कर ₹430.3 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑपरेटिंग मार्जिन 7% से 7.1% पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

केईसी इंटरनेशनल के शेयर पिछले साल 26 जून 2025 को ₹947.30 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह आठ महीने में 36.25% फिसलकर एक कारोबारी दिन पहले 2 फरवरी 2026 को ₹603.90 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 23 एनालिस्ट्स में से 21 ने इसे खरीदारी, 1 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹1084 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹690 है।

Why Gold-Silver Rebound: दो दिन की तेज गिरावट थमी, इस कारण संभले गोल्ड और सिल्वर, अब आगे ये है रुझान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।