KEC International Share Price: आरपीजी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी केईसी इंटरनेशनल को पावरग्रिड (Power Grid) से ₹2872 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसके बारे में आज 24 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी। कंपनी ने दावा किया है कि यह उसके लिए अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है। ऐसे में इसके शेयरों पर सोमवार 26 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर शेयरों पर असर दिख सकता है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को बीएसई पर यह 1.25% की गिरावट के साथ ₹327.55 पर बंद हुआ था।
कैसा ऑर्डर मिला है KEC International को?
केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड से ₹2,872 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी को 765केवी ट्रांसमिशन लाइन्स के डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम करना है। कंपनी का दावा है कि यह देश में उसके T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) बिजनेस के लिए अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है। इसके तहत कंपनी गुजरात में बनने वाली 8.5 GW की रिन्यूएबल बिजली को ट्रांसमिशन लाइनों के जरिए दूसरी जगहों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। कंपनी के एमडी और सीईओ विमल केजरीवाल का कहना है कि इसने उसके ऑर्डर बुक को तेजी से बढ़ाया और इस साल अब तक कंपनी को ₹13500 करोड़ से अधिक का ऑर्डर मिल चुका है, जिसमें से ₹9500 करोड़ के ऑर्डर तो टीएंडडी बिजनेस से जुड़े हैं।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
केईसी इंटरनेशनल के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया और एक साल में निवेशकों की पूंजी 63% घटा दी। पिछले साल 23 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹857.60 पर था, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से एक साल में यह 63% टूटकर एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर 2026 को ₹317.35 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।