KEC International Stock Price: इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेक्टर की कंपनी केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में 28 नवंबर को अच्छी खरीद हुई, जिससे इंट्राडे में कीमत 7 प्रतिशत तक उछली। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) से 1,704 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। केईसी इंटरनेशनल को ये ऑर्डर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस में 765 केवी ट्रांसमिशन लाइंस और GIS सबस्टेशंस के डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए हासिल हुए हैं।
