सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बाजार और अपने पसंदीदा स्टॉक्स पर बात करते हुए कहा कि बाजार पर तेजड़ियों की पकड़ मजबूत है। भारतीय बाजार में लंबे समय तक मजबूती बनी रहेगी। बीच-बीच में आने वाली गिरावट में खऱीदारी का अच्छा मौका होगा। इस समय हर गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। पीएसयू शेयरों में फिर खरीदारी करने के मौके दिख रहे हैं। उनकी सलाह है कि जो पीएसयू शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से दूर नजर आ रहे हैं उनमें निवेश करना चाहिए। आज के अपने बिग स्टॉक और स्पॉटलाइट स्टॉक बताते हुए अनुज ने कहा कि नीचे दिए गए शेयरों पर नजर बनाए रखें आज इन शयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है।
बजाज फाइनेंस को बड़ी राहत (ग्रीन सिगनल) : RBI ने बजाज फाइनेंस के 2 प्रोडक्ट पर लगी रोक तुरंत हटा ली हैं। eCOM और ऑनलाइन डिजिटल इंस्टा EMI कार्ड से प्रतिबंध हटा लिया गया है। कंपनी eCOM और इंस्टा EMI कार्ड से लोन देती है। 15 नवंबर 2023 को दोनों प्रोडक्ट पर रोक लगी थी। बजाज फाइनेंस ने सभी जरूरी बदलाव किए है। बजाज फाइनेंस ने RBI से फैसले की समीक्षा के लिए कहा था।
कोफोर्ज ने किया निराश (रेड सिगनल ) : अनुज सिंघल का कहना है कि कोफोर्ज आज एक्सिडेंट ऑफ द डे साबित हो सकता है। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। मुनाफा 5.6 फीसदी घटकर 229 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, मार्जिन 13.5 फीसदी से घटकर 12.8 फीसदी पर रही है। कंपनी सिगनिटी टेक में 1415 प्रति शेयर के भाव पर 54 फीसदी तक हिस्सा खरीदेगी। जैफरीज और इनक्रेड ने स्टॉक को डाउनग्रेड किया है। जैफरीज ने स्टॉक को अंडरपरफॉर्म रेटिंग देते हुए टारगेट घटाकर 4290 रुपए कर दिया है। इनक्रेड ने रिड्यूस रेटिंग के साथ टारगेट घटाकर 4431 रुपए कर दिया है। जैफरीज का कहना है कि सिगनिटी सौदे से Execution रिस्क और डीरेटिंग का खतरा है। वहीं, इनक्रेड ने सिगनिटी सौदे के चलते FY24-26 EPS CAGR में 6% की कटौती की है।
फोकस में BSE (ग्रीन सिगनल) : BSE की सब्सिडियरी ICCL (Indian Clearing Corporation) का मुनाफा 5 गुना बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 10 करोड़ रुपए से बढ़कर 50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
फोकस में डाबर (ग्रीन सिगनल) : Q4 नतीजों में डाबर का वॉल्यूम ग्रोथ 4.2% पर अनुमान से बेहतर रहा है। मैनेजमेंट ने वॉल्यूम और वैल्यू ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद जताई है। वित्त वर्ष 2025 में मिड टू हाई सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। हाई सिंगल टू लो डबल डिजिट वैल्यू ग्रोथ की उम्मीद है।
एशियन पेंट्स (ASIAN PAINT): शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। स्टॉक ने मार्च 2020 की ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट लिया है। पिछले 10 हफ्तों से ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट है। एक ही कैंडल में 10 हफ्तों की रेंज पार हो गई है। शेयर ने 200 WMA पार किया है। 2 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। क्रूड में गिरावट इस शेयर के लिए पॉजिटिव है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।
पिडीलाइट (PIDILITE): पिडीलाइट में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। स्टॉक में दो हफ्ते से तेजी का मूड है। करीब 2 साल का चैनल पार होने के कगार पर है। 3 दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। क्रूड में गिरावट पिडीलाइट के शेयर के लिए पॉजिटिव है। भाव नए शिखर के जोन में है। वायदा में 8 में से 7 दिन लॉन्ग या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।