अगले 5 साल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अच्छा कर सकता है ऐसा कहना है Edelweiss Asset Management के CIO- Equities त्रिदीप भट्टाचार्य का। उन्होंने आगे कहा कि कैपिटल गुड्स कंपनियों के ऑर्डर बुक अच्छे लग रहे हैं इसलिए निवेशक इस थीम पर नजर रख सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज से बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि बाजार फिलहाल फेयरवैल्यू जोन में है। जहां पर वैल्यूएशन और अर्निंग ग्रोथ के आंकड़े बेहतर बनते नजर आ रहे है। ऐसे में बाजार में पैसे बनने की पूरी संभावना नजर आ रही है। उनका कहना है कि इंडेक्स के बजाय चुनिंदा शेयरों पर नजर रखें। त्रिदीप भट्टाचार्य का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अगले 5 साल अच्छा प्रदर्शन करती नजर आएगी। वहीं कैपिटल गुड्स कंपनियों के ऑर्डर बुक अच्छे लग रहे।
लंबी अवधि में आईटी शेयरों में निवेश अच्छा
आईटी शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि PEमल्टीप्लस बाटम आउट हो गए है। अर्निंग का जो राइट लेवल है वह अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग लेवल पर है। वो केलिब्रेशन अभी भी नजर आ रहा है। अगर पिछले तिमाही नतीजों के बाद आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के अर्निंग कट्स देखें तो 3-4 फीसदी की कटौती दिखी है। आईटी शेयरों में Q2 तक दबाव रह सकता है। लेकिन उसके बाद 12-18 महीने का नजरिया रखें तो आईटी सेक्टर अच्छा करते नजर आएगे।
त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि पहले आईटी सेक्टर को लेकर हमारा नजरिया अंडरवेट था लेकिन मौजूदा समय में हम इस सेक्टर को लेकर न्यूट्रल से ओवरवेट नजरिया लेकर चल रहे है। और आगे जैसे -जैसे हमें मौको स्टॉक प्राइस के हिसाब से मौका मिलेगा हम इस सेक्टर पर अपना वेटेज बढ़ाएंगे।
मेटल सेक्टर पर अंडरवेट नजरिया
मेटल सेक्टर पर बात करते हुए त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि मेटल सेक्टर पर हम पॉजिटीव नहीं है बल्कि इस सेक्टर पर हमारा नजरिया अंडरवेट बना हुआ है। ग्लोबल मेटल में जो तेजी थी वह कम हुई है। मेटल सेक्टर के बजाए आनेवाले 2-3 तिमाहियों में मेटल सेक्टर के बजाए कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी सेक्टर में पैसे बनते नजर आएगे। इन सेक्टर में आगे मार्जिन बेनिफिट आने से पैसे बनने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।