KEI Industries Share Price: मुनाफे में 34% की बढ़त से झूमा शेयर, 4% का आया उछाल, क्या अब निवेश करने का हैं ये सही समय

KEI Industries के शेयर में 7 मई को इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी। मार्च तिमाही में कंपनी ने जोरदार मुनाफा दिया है जबकि कंपनी के आय में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। वहीं ब्रोकरेज फर्म MORGAN STANLEY ने स्टॉक पर "Overweight" रेटिंग की राय को बरकरार रखा है

अपडेटेड May 07, 2025 पर 10:58 AM
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (MORGAN STANLEY) का कहना है कि Q4 में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है।

KEI Industries Share Price: केबल एंड वायर बनाने वाली कंपनी KEI Industries के शेयर में 7 मई को इंट्राडे में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी। मार्च तिमाही में कंपनी ने जोरदार मुनाफा दिया है जबकि कंपनी के आय में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। वहीं ब्रोकरेज फर्म MORGAN STANLEY ने स्टॉक पर "Overweight" रेटिंग की राय को बरकरार रखा है । यहीं वजह है कि आज शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

10.50 बजे के आसपास KEI Industries का शेयर एनएसई पर 135.20 रुपये यानी 4.32 फीसदी की बढ़त के साथ 3330 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया।

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (MORGAN STANLEY) का कहना है कि Q4 में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। केबल और वायर सेगमेंट में रेवेन्यू ग्रोथ 35% रही है। केबल और वायर में एक्सपोर्ट उम्मीद से बेहतर है। केबल और वायर सेगमेंट में एक्सपोर्ट 2.3x बढ़ा है। घरेलू रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान के मुताबिक 21% रहा है। ऑपरेटिंग लेवरेज, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा है। यहीं वजह है कि मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर "Overweight" रेटिंग की राय को बरकरार रखा है और इस स्टॉक के लिए 4391 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे


कंपनी का मुनाफा 34.4 फीसदी बढ़कर 227 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में करीब 168.5 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 2,915 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,330 करोड़ रुपये रहा था।

KEI IND के ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में मार्च तिमाही के दौरान 18% की बढ़ोतरी हुई और यह 301.3 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 255.2 करोड़ रुपये पर था। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 11% तक पहुंच गया, जो पिछले साल 10.3 फीसदी पर था।

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो KEI IND का शेयर 1 हफ्ते में 8.10 फीसदी चढ़ा। जबकि 1 महीने में इसमें 32.01 फीसदी की तेजी देखने को मिली। स्टॉक का 52 वीक हाई 5,039.70 रुपये पर है, जबकि 52 वीक लो 2,424.00 रुपये पर है। आज स्टॉक 3,200.00 रुपये के स्तर पर खुला था।

KEI IND को 21 एनालिस्ट ने अपने कवरेज लिस्ट में शामिल किया है। किसी भी एनालिस्ट ने स्टॉक में Sell कॉल नहीं दी है। 21 में से 11 एनालिस्ट ने स्टॉक पर "खरीदने" की सलाह दी है। इसके अलावा बाकी 5 एनालिस्ट ने स्टॉक को "होल्ड" करने की सलाह दी है। जबकि 5 एनालिस्ट ने स्टॉक को "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है।

Polycab Share Price: जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, शेयर में दिखा उछाल, क्या आपने भी कर रहा है निवेश

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।