KeyStone Realtors के शेयरों की लिस्टिंग ज़ोरदार नहीं, BSE पर 2.59% प्रीमियम के साथ 555 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

KeyStone Realtors के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। कंपनी का इश्यू सिर्फ 2.01 गुना भी सब्सक्राइब हो पाया था। वह भी तीसरे दिन IPO पूरी तरह भर पाया था

अपडेटेड Nov 24, 2022 पर 10:02 AM
Keystone Realtors देश के सबसे बड़े रीयल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

KeyStone Realtors ipo share Listing: रियल्टी कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स (KeyStone Realtors) के शेयरों की लिस्टिंग आज ठीक-ठाक रही है। यह कंपनी रूस्तमजी ब्रांडनेम से प्रॉपर्टी बेचती है। कंपनी के शेयर BSE पर 2.59 फीसदी प्रीमियम के साथ 555 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। वहीं इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE पर 2.59 फीसदी प्रीमियम के साथ 555 रुपए पर हुई है। KeyStone Realtors का इश्यू प्राइस 541 रुपए था। कंपनी का इश्यू 14 नवंबर को खुला और 16 नवंबर को बंद हुआ था।

KeyStone Realtors का इश्यू कितना सब्सक्राइब हुआ था?

KeyStone Realtors के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। कंपनी का इश्यू सिर्फ 2.01 गुना भी सब्सक्राइब हो पाया था। वह भी तीसरे दिन IPO पूरी तरह भर पाया था। रिटेल इनवेस्टर्स ने इस इश्यू में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनका पोर्शन सिर्फ 53% ही भर पाया। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 3.84 गुना बुक हुआ था। NII के लिए रिजर्व हिस्से में 3.03 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।


keyStone Realtors कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

कंपनी इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमल कर्ज चुकाने, रियल्टी प्रोजेक्ट्स के अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी ने 635 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें से 560 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और बाकी ऑफर फॉर सेल (OFS) था।

कंपनी के प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी ने 37.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इसके अलावा पर्सी सोराबजी चौधरी अजर चंद्रेश दिनेश मेहता 18.75-18.75 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है।

कैसा है कंपनी का कारोबार?

Keystone Realtors देश के सबसे बड़े रीयल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। 31 मार्च, 2022 तक कंपनी के पास रुस्तमजी ब्रांड के तहत 32 पूरे हो चुके प्रोजेक्ट, 12 चल रहे प्रोजेक्ट और मुंबई MMR में 19 आगामी प्रोजेक्ट थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।