KFin Tech Block Deal: एक झटके में बिके ₹1400 करोड़ के शेयर, कीमत 2% तक उछली

Kfin Tech Block Deal: कंपनी शेयर बाजारों में दिसंबर 2022 में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,500 करोड़ रुपये का था। जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 286.84 करोड़ रुपये रहा। संभावना जताई जा रही है कि जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड Pte ने ब्लॉक डील में शेयर बेचे हैं

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 11:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जून 2026 तिमाही के आखिर में Kfin Tech में प्रमोटर एंटिटीज की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत थी।

गुरुवार, 20 अगस्त को एक ब्लॉक डील में केफिन टेक्नोलोजिज लिमिटेड के 1.51 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई। ये शेयर कंपनी की 8.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। शेयरों का लेनदेन 925 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इस डील की कुल कीमत 1,400 करोड़ रुपये रही। शेयरों को किसने बेचा और किसने खरीदा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

ब्लॉक डील से पहले, CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला था कि जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड Pte, केफिन टेक्नोलोजिज में शेयर बेच सकती है। फ्लोर प्राइस 919.56 रुपये प्रति इक्विटी शेयर रह सकता है। जून 2026 तिमाही के आखिर में Kfin Tech में प्रमोटर एंटिटीज की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत थी।

2022 में लिस्ट हुई थी KFin Tech


KFin Technologies के शेयर में गुरुवार को तेजी है। सुबह के कारोबार में शेयर की कीमत BSE पर 2.6 प्रतिशत तक चढ़कर 971.95 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप 16700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी शेयर बाजारों में दिसंबर 2022 में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,500 करोड़ रुपये का था। शेयर 3 साल में 155 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में कीमत 16 प्रतिशत उछली है।

HDFC Bank Share Price : RBI के इस फैसले ने शेयर में भरा जोश, 1% से ज्यादा भागा शेयर

कंपनी की वित्तीय सेहत

केफिन टेक्नोलोजिज का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 286.84 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 79.73 करोड़ रुपये रहा। ​पूरे वित्त वर्ष 2026 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,158.81 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 346.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

भारतीय शेयर बाजारों में 20 अगस्त को तेजी है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी लगातार 7 कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद संभला है। सेंसेक्स बुधवार, 19 अगस्त को 325.78 अंक और निफ्टी 76.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।