Get App

HCL TECH और KEC INTL पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेजेस हाउसेज की निवेश रणनीति

सीएलएसए का कहना है कि ये कंपनी डिजिटल इंजीनियरिंग में निवेश करती रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2021 पर 12:21 PM
HCL TECH और KEC INTL पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेजेस हाउसेज की निवेश रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

CLSA की HCL TECH पर राय

CLSA ने HCL TECH पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1160 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये कंपनी डिजिटल इंजीनियरिंग में निवेश करती रही है। वहीं अगले 2-3 साल डिजिटल इंजीनियरिंग से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

KEC INT

MACQUARIE की KEC INTL पर राय

MACQUARIE ने KEC INTL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 490 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने EPC सेगमेंट में एंट्री की है। इसका एक्जिक्यूशन बढ़िया है। कैपेस से अगले 3 साल में कंपनी की ग्रोथ बढ़ेगी। इसका रिटर्न रेश्यो मजबूत है। कंपनी पर कर्ज कम और एसेट लाइट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें