Get App

ACCENTURE और GAS COS पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

ACCENTURE का FY22 गाइडेंस, कमेंट्री निवेशकों का रुझान बढ़ाने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2021 पर 12:11 PM
ACCENTURE और GAS COS पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

Accenture के Q4 में नतीजे शानदार आये हैं। कंपनी की Q4 Revenue 21% बढ़कर 13.42 अरब डॉलर हो गई। कंपनी की रेवन्यू गाइडेंस की ऊपरी रेंज में है। वहीं FY22 में 12-15% Revenue ग्रोथ का गाइडेंस है। कंपनी का Q1FY22 में 13.90-14.35 अरब डॉलर Revenue रहने की संभावना है।

Brokerage on ACCENTURE

CLSA की ACCENTURE पर राय

CLSA ने ACCENTURE पर राय देते हुए कहा है कि Q4 मांग में मजबूती नजर आई है और बेहतर मार्जिन कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित हुई है। सालाना आधार पर 21% CCR ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रहे हैं। FY22 CC में रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस अनुमान से ज्यादा रहा है।

Accenture की सालाना आमदनी 50 अरब डॉलर के पार, भारतीय IT कंपनियों के लिए भी अच्छा संकेत

CREDIT SUISSE की ACCENTURE पर राय

CREDIT SUISSE ने ACCENTURE पर राय व्यक्त करते हुए कहा है कि कंपनी की Q4 रेवेन्यू ग्रोथ 21% रही जो कि अनुमान के मुताबिक है। वहीं FY22 में 12-15% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान है। इसके अलावा कंपनी को आने वाले दिनों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। वहीं IT सेक्टर में Infosys, TCS और HCL Tech हमारी पसंदीदा पिक्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें