NBFC Stocks: सिटी का इस स्टॉक पर बढ़ा बुलिश रुझान, फटाक से 2% उछल गए शेयर, आपके पास है?

Stock Market News: इस एनबीएफसी के शेयरों पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी का रुझान और बुलिश हो गया है जिसके चलते रेटिंग अपग्रेड कर दी है। यहां तक कि सिटी का मानना है कि प्रतिकूल माहौल में भी झटका सीमित ही है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और इस पर सिटी इतना बुलिश क्यों है?

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 4:11 PM
M&M Financial Services Shares: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने चार वजहों से महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra & Mahindra Financial Services) की रेटिंग अपग्रेड कर खरीदारी कर दी है।

M&M Financial Services Shares: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने चार वजहों से महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra & Mahindra Financial Services) की रेटिंग अपग्रेड कर खरीदारी कर दी है। सिटी ने अहम फंडामेंटल फैक्टर्स के दम पर रिस्क-रिवार्ड डाएनेमिक्स में सुधार के चलते ही इसकी रेटिंग और अपग्रेड किया है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसके टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है। रेटिंग अपग्रेड होने का असर आज शेयरों पर भी दिखा और इंट्रा-डे में 2% से अधिक उछल गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.02% की बढ़त के साथ ₹257.10 के भाव (M&M Financial Services Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.46% उछलकर ₹258.20 पर पहुंच गया था।

सिटी ने इसकी रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर खरीदारी कर दी। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹292 पर बरकरार रखा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल को कवर करने वाले 37 एनालिस्ट्स में से 16 ने इसे खरीदारी, 15 ने होल्ड और 6 ने सेल रेटिंग दी है।

किन वजहों से M&M Financial की रेटिंग हुई अपग्रेड?


सिटी ने चार अहम वजहों महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज की रेटिंग को अपग्रेड की है। शहरों की तुलना में गांवों में अधिक बेहतर परफॉरमेंस के साथ-साथ ट्रैक्टर्स, पुरानी गाड़ियों और एसएमई लेंडिंग को लेकर ग्रोथ की मजबूत गुंजाइश, ग्रास स्टेज 3 और ग्रास स्टेज 2 मानकों में अस्थिरता को नियंत्रित करने, बेहतर क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट और सीमित डाउनसाइड रिस्क के चलते सिटी ने इसे अपग्रेड किया है।

ब्रोकरेज के मुताबिक गांवों में शहरों की तुलना में खपत और मांग का परफॉरमेंस बेहतर बना हुआ है। यह रुझान एमएंडएम फाइनेंशियल के लिए सपोर्टिव है क्योंकि इसका मुख्य कारोबार गांवों और अर्द्ध-शहरी बाजारों में है। सिटी के मुताबिक ग्रास स्टेज 3 और ग्रास स्टेज 2 एसेट क्वालिटी मानक पर चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में एनबीएफसी का नियंत्रण बना रहा है। सिटी का कहना है कि इंटर्नल मैनेजमेंट में सुधार से क्रेडिट कॉस्ट में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। प्रतिकूल माहौल में भी सिटी का अनुमान है कि बुक वैल्यू पर 5-6% तक ही असर दिख सकता है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

महिंद्रा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) इकाई एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर पिछले साल 27 सितंबर 2024 को ₹333.64 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह सात महीने में 29.42% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹235.47 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

L&T Shares: उम्मीद से बेहतर नतीजे पर शेयर रॉकेट, ब्रोकरेजेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Tata Motors Shares: टाटा ग्रुप करेगा दूसरा सबसे बड़ा सौदा! खुलासे पर टाटा मोटर्स के शेयर धड़ाम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।