Kolte-Patil Developers Share Price: पुणे, मुंबई और बेंगलुरु की दिग्गज रियल एस्टेट डेवलपर कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के शेयर सितंबर 2026 तिमाही के बिजनेस अपडेट का जश्न मनाया। कंपनी ने आज मार्केट खुलने से पहले एक्सचेंज फाइलिंग में सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड सेल्स की जानकारी दी तो मार्केट खुलने के बाद शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते इसने अधिकतर तेजी गंवा दी। फिलहाल बीएसई पर यह 0.79% की बढ़त के साथ ₹429.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.41% उछलकर ₹445.00 तक पहुंच गया था।
Kolte-Patil Developers के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही
कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स ने आज 13 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी किया। इसके मुताबिक कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर ₹670 करोड़ के मुकाबले 52% बढ़कर ₹1,019 करोड़ हो गई। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार यह उसकी अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री रही। हालांकि रियलाइजेशंस इस दौरान प्रति स्क्येर फीट ₹7,823 से ₹7,829 पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का कलेक्शंस 33% बढ़कर ₹596 करोड़ से ₹795 करोड़ पर पहुंच गया।
कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स का कहना है कि उसका अब तक का सबसे मजबूत लॉन्च परफॉरमेंस सितंबर तिमाही में रहा। कंपनी ने पुणे के वडगांव में व्याना एट द रिजर्व (Vyana at The Reserve) में लगभग 10 लाख स्क्वेयर फीट लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट से कंपनी की सेल्स ₹616 करोड़ रही, जो कंपनी के इतिहास में सबसे मजबूत लॉन्च परफॉर्मेंस है।
कंपनी के सीईओ ऋषिकेश परांडेकर का कहना है कि ब्रोडर मार्केट में, खासतौर से पुणे में, नियर टर्म में मांग थोड़ी कम हुई है, लेकिन कंपनी ने मजबूत बिजनेस मोमेंटम बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि देश के रेजिडेंशियल रियल एस्टेट बाजार में लॉन्ग-टर्म फंडामेंटल बेहतर बना हुआ, जिसे शहरीकरण, और क्वालिटी हाउसिंग के लिए बढ़ती प्राथमिकता से बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के काफी मौके दिख रहे हैं।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
वैश्विक उथल-पुथल के बीच कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के शेयर 30 मार्च 2026 को बीएसई पर ₹292.55 के भाव पर थे, जो इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 5 ही महीने में यह 90.28% उछलकर 11 अगस्त 2026 को ₹556.65 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस दौरान मार्केट सेंटिमेंट की बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 (Nifty 50) इस दौरान 9% से अधिक मजबूत हुआ था।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।