Kalpataru Projects Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में कारोबार शुरू होने से पहले कल्पतरू प्रोजेक्ट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में तगड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी तो शेयर झूम उठे। आज यह अच्छी बढ़त के साथ खुला। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते भाव तेजी से टूट गए और इसने पूरी बढ़त गंवा दी। ₹2225 करोड़ के नए ऑर्डर्स पर कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के शेयर आज बीएसई पर 1.76% की बढ़त के साथ ₹1,442.95 पर खुले थे। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली पर यह टूटकर ₹1,392.15 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ 0.46% की गिरावट के साथ ₹1411.45 पर है।
कैसा काम मिला है Kalpataru Projects International को
कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल ने एक्सचेंज ने आज 13 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसे ₹2031 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को ये ऑर्डर देश-विदेश में पावर T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) बिजनेस में मिले हैं। इसके अलावा कंपनी की सब्सिडियरी Linjemontage i Grästorp AB (Sweden) को भी करीब ₹194 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसे मिलाकर कंपनी को इस वित्त वर्ष 2027 में अब तक करीब ₹20 हजार करोड़ के ऑर्डर्स मिल चुके हैं जोकि सालाना आधार पर 30% अधिक है। कंपनी के एमडी और सीईओ Manish Mohnot का कहना है कि लगातार ऑर्डर इनफ्लो से भारत और ग्लोबल मार्केट में ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रिड के विस्तार और रिन्यूएबल एनर्जी को जोड़ने के लिए हो रहे बड़े निवेश का संकेत मिल रहा है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के शेयरों ने जियो-पॉलिटिकल टेंशन और महंगाई की मार के चलते वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया। 23 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹1,007.90 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से महज तीन महीने में यह 48.80% चढ़कर 22 जून 2026 को ₹1,499.75 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।