Kotak Mahindra Bank Share Price: कोटक महिंद्रा बैंक के पुट ऑप्शन में गुरुवार को बंपर तेजी आई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसी ही एक पोस्ट में एक ट्रेडर्स ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दिख रहा था कि किसी ने 24 अप्रैल को दोपहर 3.11 बजे कोटक महिंद्रा बैंक के पुट ऑप्शन के 18 लॉट का खरीदने का ऑर्डर दिया था। ट्रेडर्स ने कहा कि इस व्यक्ति ने मुश्किल से 1,000 रुपये निवेश किए होंगे और आज (गुरुवार को) 20 लाख रुपये तक की कमाई की होगी।
