Get App

KPI Green Energy के शेयर में 5% की तेजी, ​छुआ अपर प्राइस बैंड

KPI Green Energy Stock Price: बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,109.25 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 353.51 रुपये है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 53.08 प्रतिशत हिस्सेदारी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 46.92 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 10650 करोड़ रुपये है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:12 PM
KPI Green Energy के शेयर में 5% की तेजी, ​छुआ अपर प्राइस बैंड
KPI Green Energy का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 1750.10 रुपये पर खुला।

KPI Green Energy Share Price: सोलर एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर में 6 जून को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे 20 एंटिटीज से 26.15 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूट करने के लिए ऑर्डर मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स को केपीआई ग्रीन एनर्जी के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी सन ड्रॉप्स एनर्जिया प्राइवेट लिमिटेड डेवलप करेगी। प्रोजेक्ट्स को विभिन्न चरणों में वित्त वर्ष 2024-25 में पूरा किया जाना है।

KPI Green Energy का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 1750.10 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत बढ़ा और 1767.50 रुपये पर अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 10650 करोड़ रुपये है।

एक साल में KPI Green Energy शेयर में 400% से ज्यादा की तेजी

KPI Green Energy के शेयर में पिछले एक साल में 400 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,109.25 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 353.51 रुपये है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 53.08 प्रतिशत हिस्सेदारी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 46.92 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें