Kronox Lab Sciences IPO Listing: 21% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद टूटे शेयर, ऑफर फॉर सेल का था इश्यू

Kronox Lab Sciences IPO Listing: क्रोनॉक्स लैब साइंसेज उच्च शुद्धता वाले स्पेशल्टी फाइन केमिकल्स बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है और सभी शेयरों की ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jun 10, 2024 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Kronox Lab Sciences IPO Listing: क्रोनॉक्स लैब सर्विसेज का ₹130.15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Kronox Lab Sciences IPO Listing: हाई प्योरिटी के स्पेशल्टी केमिकल बनाने वाली क्रोनॉक्स लैब साइंसेज (Kronox Lab Sciences) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 117 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 136 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 165.00 रुपये और NSE पर 164.95 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 21.32 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Kronox Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह 156.80 रुपये (Kronox Share Price) तक आ। रिकवर होकर यह 165.00 रुपये तक पहुंचा था। दिन के आखिरी में यह 159.35 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 17.17 फीसदी मुनाफे में हैं।

Kronox Lab Sciences IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

क्रोनॉक्स लैब सर्विसेज का ₹130.15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 117.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 89.03 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 301.92 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 54.24 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है। आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 95.70 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा।


Kronox Lab Sciences के बारे में

वर्ष 2008 में बनी क्रोनॉक्स लैब साइंसेज उच्च शुद्धता वाले स्पेशल्टी फाइन केमिकल्स बनाती है। इनका इस्तेमाल एपीआई बनाने, फार्मा फॉर्म्यूलेशंस, रिसर्च, न्यूट्रास्युटिकल्स, बायोटेक एप्लीकेशंस, एग्रोकेमिकल फॉर्म्यूलेशंस, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, मेटल रिफाइनरीज और एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स में होता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में फॉस्फेट, सल्फेट, एसीटेट, क्लोराइड, साइट्रेट, नाइट्रेट्स, नाइट्राइट्स, कार्बोनेट, EDTA डेरिवेटिव्स, हाइड्रॉक्साइड, सक्सिनेट, ग्लूकोनेट समेत 185 से अधिक प्रोडक्ट्स हैं। इनकी देश-विदेश के 20 से अधिक देशों में सप्लाई होती है। दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक यह 122 प्रोडक्ट्स पर आरएंडडी कर रही है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 9.73 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 13.63 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 16.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 24 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 97.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 15.47 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 68.44 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।