Krsnaa Diagnostics के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 7.44% ऊपर लिस्ट हुए, लिस्टिंग के हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड

Krsnaa Diagnostics के शेयरों का इश्यू प्राइस 954 रुपए था

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement

Krsnaa Diagnostics के शेयरों की लिस्टिंग बेहद उत्साहजनक नहीं रही। BSE पर कंपनी के शेयर 7.44% प्रीमियम के साथ 1025 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर कंपनी के शेयर 5.40 फीसदी ऊपर 1055.55 रुपए पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 954 रुपए था।

लिस्टिंग के बाद सुबह 11.22 पर Krsnaa Diagnostics के शेयर BSE पर 7.90 फीसदीsपर ट्रेड कर रहे हैं।

Windlas Biotech के शेयरों की लिस्टिंग 5% नीचे 437 रुपए पर लिस्ट हुआ, लिस्टिंग के बाद गिरावट बढ़कर 8% हुई

 

Krsnaa Diagnostics का इश्यू 4 अगस्त को खुला और 6 अगस्त को बंद हुआ था। कंपनी ने 1213 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। Krsnaa Dignostics के 71.12 लाख शेयरों के लिए 45.80 करोड़ बोली लगी थी।


रिटेल पोर्शन में कंपनी का इश्यू 42.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 49.83 गुना भरा था। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का के सेक्शन में सबसे ज्यादा 116.30 गुना बोली लगी थी।


 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।