Krystal IPO Listing: 11% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, फिर मुनाफावसूली ने बनाया दबाव

Krystal Integrated Services IPO Listing: क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 9:10 AM
Krystal Integrated Services IPO Listing: क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का ₹300.13 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-18 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Krystal Integrated Services IPO Listing: फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज (Krystal Integrated Services) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 715 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 795.00 रुपये और NSE पर 785.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह 712.30 रुपये (Krystal Integrated Services Share Price)  के भाव पर आकर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब 0.37 फीसदी घाटे में हैं।

    Krystal Integrated Services IPO को मिला था अच्छा रिस्पांस

    क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का ₹300.13 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-18 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 13.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 7.32 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 45.23 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.42 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी हुए हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, नई मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Krystal Integrated Services के बारे में

    वर्ष 2000 में बनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है। यह हाउसकीपिंग, सैनिटेशन, लैंडस्कैपिंग, गार्डनिंग, मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सर्विसेज, वेस्ट मैनेजमेंट पेस्ट कंट्रोल, फेसेड क्लीनिंग समेत कई सर्विसेज ऑफर करती है। यह स्टॉफिंग, पेरोल मैनेजमेंट, प्राइवेट सिक्योरिटी, मैन्ड गार्डिंग और कैटरिंग सर्विसेज भी ऑफर करती है। यह कुछ ट्रेन में भी कैटरिंग सर्विसेज भी देती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 16.65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 26.15 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 38.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 22 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 710.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 20.56 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 455.67 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Avenue Supermarts शेयर में आ सकती है और 26% की तेजी

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।