जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामत ने बैंकों के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बैंकों को अपनी ऑपरेशनल कॉस्ट एक चौथाई फीसदी घटानी होगी। उन्होंने कहा कि इंडिया में बैंकों को अब सुस्ती से बाहर आना होगा। मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने लता वेंकटेश से बातचीत में ये बातें कहीं। कामत वह व्यक्ति हैं, जिनका इंडिया में बैंकिंग इंडस्ट्री की सूरत बदलने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने करीब दो दशक तक आईसीआईसीआई बैंक का नेतृत्व किया।
