Landmark Cars share price: प्रीमियम ऑटोमोबाइल रिटेलर कंपनी लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) की लिस्टिंग कमजोर रही है। Landmark Cars के शेयर BSE पर सिर्फ 7 फीसदी डिस्काउंट के साथ 471 रुपए पर लिस्ट हुई है। वहीं NSE पर भी Landmark Cars के शेयरों की लिस्टिंग 7 फीसदी डिस्काउंट के साथ 471 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 506 रुपए है। Landmark Cars ने इश्यू से 552 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें से 150 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया था।
