Get App

L&T को Adani Power से मिला ₹15000 करोड़ से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 2% चढ़कर बंद

L&T Share Price: कॉन्ट्रैक्ट को LTECLS एग्जीक्यूट करेगी। कॉन्ट्रैक्ट के तहत L&T को 800-800 MW क्षमता की 8 अत्याधुनिक थर्मल पावर यूनिट सेट अप करनी हैं। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 6:08 PM
L&T को Adani Power से मिला ₹15000 करोड़ से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 2% चढ़कर बंद
L&T का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का शेयर 11 अगस्त को बीएसई पर लगभग 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 3667.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन में शेयर 3676 रुपये के हाई तक गया। कंपनी ने एक बयान में बताया है कि उसे अदाणी पावर से एक अल्ट्रा मेगा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ऐसे कॉन्ट्रैक्ट 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा के होते हैं।

कॉन्ट्रैक्ट के तहत L&T को 800-800 MW क्षमता की 8 अत्याधुनिक थर्मल पावर यूनिट सेट अप करनी हैं। इन यूनिट्स की कुल पावर जनरेशन कैपेसिटी 6400 MW होगी। इस कॉन्ट्रैक्ट को L&T Energy- CarbonLite Solutions (LTECLS) एग्जीक्यूट करेगी। यह एडवांस्ड पावर और लो कार्बन टेक्नोलोजिज के लिए L&T का स्पेशलाइज्ड बिजनेस वर्टिकल है।

इस प्रोजेक्ट में LTECLS बॉइलर टर्बाइन जनरेटर पैकेजेस की डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और कमीशनिंग देखेगी। साथ ही सहायक उपकरण, एसोसिएटेड मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) सिस्टम्स भी देखेगी।

L&T का शेयर 2 सप्ताह में 7 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें