लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 13 जनवरी को दिन में 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 3836.35 रुपये के लो तक गया। बाद में 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3888.05 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट की वजह ऐसी खबरें हैं कि कुवैत 8.7 अरब डॉलर के ऑयल प्रोजेक्ट टेंडर रद्द करने की योजनाओं पर चर्चा कर रहा है। कहा जा रहा है कि इन टेंडर्स के लिए L&T ने भी बोली लगाई थी।
