LCC Projects IPO Listing: 49 गुना आईपीओ भरने के बाद 31% लिस्टिंग गेन, एलसीसी प्रोजेक्ट्स का धमाल

LCC Projects IPO Listing: एलसीसी प्रोजेक्ट्स सिंचाई और पानी की सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए EPC सर्विसेज ऑफर करती है। अब आईपीओ को 49 गुना से अधिक रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 10:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LCC Projects IPO Listing: एलसीसी प्रोजेक्ट्स का ₹427 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

LCC Projects IPO Listing: सिंचाई और पानी की सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली एलसीसी प्रोजेक्ट्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 49 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹146 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹191.90 और NSE पर ₹189.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 31% तक का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹173.00 (LCC Projects Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 20.24% मुनाफे में हैं।

LCC Projects IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एलसीसी प्रोजेक्ट्स का ₹427 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 49.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 78.73 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 64.91 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 26.34 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹258 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹5 की फेस वैल्यू वाले 1,15,85,000 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹14.69 करोड़ इक्विपमेंट्स की खरीदारी, ₹180.00 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

LCC Projects के बारे में

एलसीसी प्रोजेक्ट्स सिंचाई और पानी की सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) सर्विसेज ऑफर करती है। यह बांध, बैराज, नहरें बना चुकी है तो पाइन डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स, पानी की सप्लाई से जुड़ी स्कीमों समेत अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुकी है। मार्च 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके ऑर्डर बुक में 103 प्रोजेक्ट्स हैं। इसका कारोबार गुजरात, एमपी, ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में फैला हुआ है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 53% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹286.44 करोड़ और टोटल इनकम करीब 22% के सीएजीआर से ₹3,639.45 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹860.65 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹752.41 करोड़ पड़े थे।

Steamhouse IPO Listing: स्टीमहाउस की सॉलिड लिस्टिंग, 16% प्रीमियम पर लिस्ट ₹81 का शेयर

Asset Reconstruction IPO Listing: लोन रिकवरी कंपनी ने दिया झटका, एकदम फ्लैट लिस्ट हुए ₹139 का शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।