निफ्टी में आज 19,875 का लेवल फिर से फोकस में रहेगा। इस सीरीज में निफ्टी 19,875 के स्तर पर दो बार पहुंचा। 16 नवंबर, 23 नवंबर को निफ्टी 19,875 तक पहुंचा था। लेकिन एक्जिट पोल का डर ही निफ्टी को रोक रहा है। पिछले 2 सत्रों से बैंक निफ्टी ने आउटपरफॉर्म किया। अगर बैंक निफ्टी में बॉटम बना तो बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव साबित होगा। इस महीने मिडकैप 8%, स्मॉलकैप 9.3% और निफ्टी 3.7% चले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने इंडेक्स पर राय देने के साथ ही कहा कि आज पेटीएम के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मैपमायइंडिया पर भी नजर रखनी चाहिए।
अनुज सिंघल ने कहा कि इंडेक्स में पहला सपोर्ट 19,768 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर नजर आ रहा है। वहीं बड़ा सपोर्ट 19,690 (ऑप्शन के मुताबिक) दिख रहा है। इसमें खरीदारी का जोन 19,750-19,800 के बीच है और खरीदारी करने पर SL 19,690 पर लगाना चाहिए। पहला रजिस्टेंस 19,875 (सीरीज का शिखर) पर दिख रहा है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 20,010 (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति बताते हुए अनुज ने कहा कि इसने 200 DMA पर डबल बॉटम बनाया है। इसमें पोजीशनल लॉन्ग सौदों का SL 43,355 पर रखना चाहिए। इसमें पहला सपोर्ट 43,566 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 43,355 (200 DMA) पर दिख रहा है।
बैंक निफ्टी में खरीदारी का जोन 43,600-43,700 पर नजर आ रहा है। जबकि SL 43,500 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें पहला रजिस्टेंस 44,100 पर (ऑप्शन के मुताबिक) दिख रहा है। बड़ा रजिस्टेंस 44,420 (सीरीज का शिखर) पर नजर आ रहा है। 44,100 जबतक स्क्रीन पर है तबतक लॉन्ग रहें और SL-43,500 पर लगायें।
अनुज ने कहा कि पेटीएम में तेजी देखने को मिल सकती है। बर्कशायर हैथवे ने शुक्रवार को पूरी 2.5% हिस्सेदारी बेची। बर्कशायर हैथवे ने हिस्सा बेचकर करीब 1370 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बिकवाली के बाद शेयर का फ्री फ्लोट बढ़ा है। फ्री फ्लोट बढ़ने से MSCI का वेटेज आगे बढ़ सकता है।
अनुज सिंघल ने कहा कि मैपमायइंडिया के शेयर पर नजर रखें। बोर्ड ने QIP से 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी के खातों में 518 करोड़ रुपये कैश जमा हैं। H1 में रेवेन्यू ग्रोथ 27.7% रहा। FY24 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस 40% देखने को मिला है। कंपनी ने कहा कि 40% ग्रोथ लक्ष्य हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)