LG Electronics Q2 Results: धांसू रिजल्ट और नए बिजनेस में एंट्री को मंजूरी, 8% उछलकर शेयर पहुंच रिकॉर्ड हाई पर

LG Electronics Share Price: सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे पर एलजी इलेट्रॉनिक्स के शेयर आज रॉकेट बन गए। कंपनी नया बिजनेस शुरू करने वाली है, जिससे शेयरों को और सपोर्ट मिला। जानिए कंपनी के लिए सितंबर तिमाही कैसी रही और यह कौन-सा नया बिजनेस शुरू कर रही है

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 1:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India) के शेयर घरेलू मार्केट में 14 अक्टूबर 2025 को लिस्ट हुए थे।

LG Electronics India Q2 Results: टीवी, एसी और फ्रिज बनाने वाली एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों ने सितंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे और नए बिजनेस में एंट्री को मंजूरी का जश्न मनाया। शेयरों में ऐसी तेजी आई कि उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल बीएसई पर यह 6.83% की बढ़त के साथ ₹1808.45 (LG Electronics India Share Price) के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 8.40% उछलकर ₹1835.00 तक पहुंचा था, जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

LG Electronics India Q2 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.5% बढ़कर ₹7,380 करोड़ पर पहुंच गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में लगाए गए अनुमान ₹7,069 करोड़ से अधिक रहा। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 27.5% बढ़कर ₹489 करोड़ पर पहुंच गया जबकि अनुमान ₹486 करोड़ का था। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए इस दौरान 27.9% बढ़कर ₹663 करोड़ और ईबीआईटीए मार्जिन 8.9% से 9.5% हो गया जबकि ईबीआईटीडीए का अनुमान ₹663 और ईबीआईटीए मार्जिन 9.4% था।


किस नए बिजनेस में एंट्री कर रही एलजी?

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के बोर्ड ने वेईकल सॉल्यूशंस बिजनेस सेगमेंट में एंट्री को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब कंपनी कारों और अन्य गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाएगी और बेचेगी जैसे कि डिजिटल कॉकपिट, इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड वेईकल टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट मोबिलिटी। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इन्हें कंपनी के आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में स्थित तीसरे प्लांट में बनाया जाएगा।

इस नए बिजनेस से कंपनी को टीवी, फ्रिज और एसी के अलावा कमाई का एक और जरिया मिलेगा और इलेक्ट्रिक और स्मार्ट कारों में डिजिटल स्क्रीन, इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग बढ़ का फायदा मिलेगा। हालांकि इसमें कंपनी कितना निवेश करेगी, इसकी कोई रकम निश्चित नहीं हुई है लेकिन यह जरूर कहा कि चरणबद्ध तरीके से निवेश होगा।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर आज की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। करीब 17 साल बाद आईपीओ मार्केट में किसी कंपनी के आईपीओ को ₹4 लाख करोड़ से अधिक बोली मिली थी, जिसके ₹1140 के शेयर 14 अक्टूबर 2025 को 50% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। आज 5 नवंबर 2026 को बीएसई पर यह ₹1,835 के भाव पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी करीब 61% बढ़ गई।

Mukul Agrawal Portfolio से इस स्टॉक की विदाई, खरीदारी के माहौल में भी शेयर धड़ाम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।