LG Electronics Share Price: होम एंप्लाएंसेज और मोबाइल फोन को छोड़ बाकी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में आज बिकवाली का जोरदार दबाव दिखा। यह दबाव इसलिए आया क्योंकि कंपनी के करीब 2% आउटस्टैंडिंग इक्विटी का तीन महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ तो शेयर धड़ाम हो गए और यह 4% से अधिक फिसललकर यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अभी भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.89% की गिरावट के साथ ₹1430.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.45% फिसलकर ₹1392.80 तक आ गया था।
