LG Electronics Share Price: जून तिमाही के नतीजों से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बने रॉकेट, एक्सपर्ट्स की निवेश की सलाह

LG Electronics Share Price: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 13 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 27.2 फीसदी बढ़ा। रेवेन्यू भी 15.5 फीसदी बढ़ा। 14 अगस्त को शेयर पर नतीजों का असर दिखा

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 11:33 AM
LG Electronics का शेयर 14 अगस्त को 11 बजे 7.72 फीसदी चढ़कर 1,700 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    LG Electronics Share Price: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 14 अगस्त को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। इसकी वजह जून तिमाही के कंपनी के नतीजे हैं। इस दौरान कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा। कंपनी ने 13 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 27.2 फीसदी बढ़ा। रेवेन्यू भी 15.5 फीसदी बढ़ा।

    नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

    LG Electronics India के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों की पॉजिटिव राय है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म में इस शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' की अपनी राय बनाए रखी है। इसका मतलब है कि उसे आगे शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। उसने शेयर के लिए 1,885 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।


    जेफरीज ने शेयर के लिए 1,815 रुपये का टारगेट प्राइस दिया

    जेफरीज ने एलजी के शेयर को खरीदने (buy) की अपनी राय बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 1,815 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने कहा है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट अनुमान से ज्यादा रहा। इसे स्ट्रॉन्ग मार्जिन का सपोर्ट मिला। कंपनी को प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने और खर्च को कंट्रोल में रखने का भी फायदा मिला।

    नुवामा ने अर्निंग्स प्रति शेयर का अनुमान बढ़ाया 

    नुवामा ने भी एलजी के शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस 1,820 रुपये से बढ़ाकर 1,910 रुपये कर दिया है। उसने EPS का अनुमान भी 2 फीसदी बढ़ाया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी का प्रदर्शन प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के प्रदर्शन के मुकाबले बेहतर रहा।

    14 अगस्त को 8 फीसदी से ज्यादा उछला शेयर 

    LG Electronics का शेयर 14 अगस्त को 11 बजे 7.72 फीसदी चढ़कर 1,700 रुपये पर चल रहा था। यह 13 अगस्त को 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 1,577.70 रुपये पर बंद हुआ था। 2026 में यह शेयर 14 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी 50 में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है।

    शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव 

    LG Electronics India के शेयरों में तब जबर्दस्त तेजी दिखी, जब 14 अगस्त को शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक दबाव में थे। 11 बजे निफ्टी 0.35 फीसदी यानी 86 अंक गिरकर 24,311 पर चल रहा था। Sensex 0.43 फीसदी यानी 332 अंक की कमजोरी के साथ 77,750 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 0.29 फीसदी की गिरावट दिखी।

    यह भी पढ़ें : Tata Motors PV Share Price : नतीजों के बाद टाटा मोटर्स PV में लगा रिवर्स गियर, 5% टूटकर बना निफ्टी का टॉप लूजर

    पिछले साल अक्टूबर में आया था कंपनी का आईपीओ

    LG Electronics India का आईपीओ पिछले साल अक्तूबर में आया था। कंपनी ने इनवेस्टर्स को 1,140 रुपये प्रति शेयर के रेट पर शेयर इश्यू किए थे। कंपनी के शेयर करीब 1,710 रुपये पर लिस्ट हुए थे। इससे निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेंस हुआ था। लेकिन, लिस्टिंग के बाद से शेयर में काफी उतार-चढ़ाव दिखा है। इस साल 2 अप्रैल को भाव 1318 रुपये पर आ गया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।