Get App

LIC चौथी तिमाही के नतीजे आज जारी कर सकती है, निवेशकों को मिल सकता है डिविडेंड का तोहफा

LIC का शेयर 17 मई को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। NSE पर यह इश्यू प्राइस (Issue Price) से करीब 8.11 फीसदी डिस्काउंट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुआ था। बीएसई पर यह 867 रुपये पर लिस्ट हुआ था। उसके बाद से यह लगातार गिरता रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 1:41 PM
LIC चौथी तिमाही के नतीजे आज जारी कर सकती है, निवेशकों को मिल सकता है डिविडेंड का तोहफा
LIC का आईपीओ 4 मई को खुला था। यह 9 मई को बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 867 रुपए पर हुई थी, उसके बाद इसमें लगातार गिरावट जारी है

LIC के बोर्ड की मीटिंग आज होने वाली है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स के जख्म पर मरहम लगा सकती है। वह आज शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान कर सकती है। इस बैठक में 31 मार्च को खत्म फाइनेंशियल ईयर के रिजल्ट को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। LIC का आईपीओ 4 मई को खुला था। इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले इनवेस्टर्स को बहुत लॉस हुआ है।

एनालिस्ट्स का मानना है कि एलआईसी अपने शेयरहोल्डर्स के लिए अट्रैक्टिव डिविडेंड का ऐलान कर सकती है। यह शेयर 17 मई को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। यह इश्यू प्राइस (Issue Price) से करीब 8.11 फीसदी डिस्काउंट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुआ था। बीएसई पर यह 867 रुपये पर लिस्ट हुआ था। उसके बाद से यह लगातार गिरता रहा है।

यह भी पढ़ें : Ethos Shares: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग IPO प्राइस से 6% नीचे 830 रुपए पर हुई

कंपनी ने 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इनवेस्टर्स को शेयर अलॉट किए थे। पॉलिसीहोल्डर्स, रिटेल इनवेस्टर्स और एंप्लॉयीज को डिस्काउंट मिला था। पॉलिसीहोल्डर्स को प्रति शेयर 60 रुपये का डिस्काउंट मिला था। रिटेल इनवेस्टर्स और एंप्लॉयीज के प्रति शेयर 45-45 रुपये का डिस्काउंट मिला था। डिस्काउंट के बाद पॉलिसीहोल्डर्स को एक शेयर की कीमत 889 रुपये पड़ी थी। रिटेल इनवेस्टर्स और एंप्लॉयीज को डिस्काउंट के बाद यह शेयर 904 रुपये पड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें