Get App

LIC Bonus Issue: 1 पर 1 शेयर मिलेंगे फ्री, लिस्टिंग के बाद से एलआईसी का बड़ा ऐलान, अब तक ऐसी रही शेयरों की चाल

LIC Bonus Issue: 13 अप्रैल को एलआईसी के बोर्ड की बैठक में बोनस इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके तहत शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर एक शेयर फ्री में मिलेंगे। जानिए इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट क्या फिक्स किया गया है, और इसके शेयरों की अब तक चाल कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 10:00 AM
LIC Bonus Issue: 1 पर 1 शेयर मिलेंगे फ्री,  लिस्टिंग के बाद से एलआईसी का बड़ा ऐलान, अब तक ऐसी रही शेयरों की चाल
LIC Bonus Issue: एलआईसी हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर देगी। हालांकि 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है।

LIC Bonus Issue: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस इश्यू का तोहफा देने जा रही है। करीब चार साल पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री के बाद पहली बार बीमा कंपनी ऐसा करने जा रही है। 13 अप्रैल को हुई एलआईसी के बोर्ड की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी और कंपनी ने रात में एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलआईसी हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर देगी। हालांकि 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। हालांकि यह 12 जून 2026 तक शेयरहोल्डर्स के खाते में क्रेडिट हो जाएगा। दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके रिजर्व एंड सरप्लस में ₹1.46 लाख करोड़ (₹14,64,40,57,68,371) हैं।

शेयरों की बात करें तो ईरान और अमेरिका के बीच किसी समझौते पर नहीं पहुंचने के चलते भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हाहाकार मच गया था जिसमें एलआईसी के शेयर भी टूट गए। हालांकि फिर निचले स्तर पर रिकवरी के चलते बीएसई पर यह 0.71% की बढ़त के साथ ₹804.25 (LIC Share Price) के भाव पर बंद हुआ था।

कैसी है LIC की कारोबारी सेहत?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.4% बढ़कर ₹12930.44 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम भी 17.4% उछलकर ₹1,25,988.15 करोड़ पर पहुंच गया। एलआईसी का नए कारोबार से प्रीमियम भी इस दौरान ₹7285 करोड़ से ₹10,605 करोड़ पर पहुंच गया। दिसंबर 2025 तिमाही एलआईसी की टोटल इनकम सालाना आधार पर ₹2,01,994 करोड़ से बढ़कर ₹2,33,984 करोड़ हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें