LIC Stake in Bank of Maharashtra: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत कर ली है। पहले यह 4.05 प्रतिशत थी। LIC ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के QIP में LIC को 25,96,86,663 इक्विटी शेयर अलॉट किए जाने के बाद हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हुई।
