Bank of Baroda Stock Price: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में अपनी हिस्सेदारी करीब 2 प्रतिशत बढ़ाई है। इसके बाद अब LIC के पास बैंक में 7.05 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। LIC ने शेयर बाजार को बताया है कि उसने डेढ़ साल की अवधि में खुले बाजार से 10.45 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं।
