LIC Housing Finance धड़ाम, जून तिमाही के नतीजे से पहले 3% टूटा शेयर

LIC Housing Finance Q1 Result: इस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के लिए कैसी रही, यह आज सामने आ सकता है। हालांकि नतीजे आने के पहले शेयरों पर काफी दबाव दिखा और यह धड़ाम हो गया। चेक करें कि नतीजे को लेकर मार्केट की निगाह किस बात पर रहेगी और कंपनी के लिए मार्च तिमाही कैसी रही

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 1:19 PM
LIC Housing Finance Q1 Result: देश की सबसे बड़ी हाउसिंग कंपनियों में शुमार एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस आज जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश करने वाली है।

LIC Housing Finance Q1 Result: देश की सबसे बड़ी हाउसिंग कंपनियों में शुमार एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस आज जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश करने वाली है। नतीजे आने के पहले इसके शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। यह दबाव इतना अधिक रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद भी यह पूरी तरह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.95% की गिरावट के साथ ₹542.60 के भाव (LIC Housing Finance Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 3.04% टूटकर ₹536.60 तक आ गया था। अब इसके नतीजे से इसके शेयरों की चाल तय हो सकती है।

20 जुलाई को कंपनी ने जानकारी दी थी कि इसके स्टैंडएलोन और कंसालिडेटेड नतीजे को लेकर 30 जुलाई को बोर्ड की बैठक होगी। हालांकि डिविडेंड को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी थी कि इसमें इस बात को लेकर कोई प्रस्ताव पेश होगा या नहीं। वैसे जून तिमाही के नतीजे पर इसलिए भी अहम नजर है क्योंकि बढ़ते बॉन्ड यील्ड के चलते उधार लेने की लागत लगातार बढ़ रही है और हाउसिंग फाइनेंस सेगमेंट में तगड़े कॉम्पटीशन के चलते NIM (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) पर दबाव बना रह सकता है।

LIC Housing Finance के लिए कैसी थी मार्च तिमाही?


पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के कारोबारी नतीजे की बात करें तो सालाना आधार पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का कंसालिडेटेड मुनाफा 8.68% उछलकर ₹1,492.54 करोड़ पर पहुंच गया। इसे क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट और स्थायी ऑपरेटिंग परफॉरमेंस से सपोर्ट मिला। हालांकि इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 1.25% गिरकर ₹7,211.92 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का ईबाआईटीडीए इस दौरान 0.13% कम होकर ₹6,748.61 करोड़ पर आ गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 30 जुलाई 2025 को बीएसई पर यह ₹600.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल पर शेयर टूट गया और 8 महीने में यह 23.49% टूटकर 23 मार्च 2026 को ₹459.05 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Defence Stocks: FY27 का टारगेट Q1 में ही हासिल, मुनाफे में 4 गुने का उछाल, जोश में यह शेयर पहुंचा अपर सर्किट पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।