Get App

LIC Housing Finance धड़ाम, जून तिमाही के नतीजे से पहले 3% टूटा शेयर

LIC Housing Finance Q1 Result: इस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के लिए कैसी रही, यह आज सामने आ सकता है। हालांकि नतीजे आने के पहले शेयरों पर काफी दबाव दिखा और यह धड़ाम हो गया। चेक करें कि नतीजे को लेकर मार्केट की निगाह किस बात पर रहेगी और कंपनी के लिए मार्च तिमाही कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 1:19 PM
LIC Housing Finance धड़ाम, जून तिमाही के नतीजे से पहले 3% टूटा शेयर
LIC Housing Finance Q1 Result: देश की सबसे बड़ी हाउसिंग कंपनियों में शुमार एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस आज जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश करने वाली है।

LIC Housing Finance Q1 Result: देश की सबसे बड़ी हाउसिंग कंपनियों में शुमार एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस आज जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश करने वाली है। नतीजे आने के पहले इसके शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। यह दबाव इतना अधिक रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद भी यह पूरी तरह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.95% की गिरावट के साथ ₹542.60 के भाव (LIC Housing Finance Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 3.04% टूटकर ₹536.60 तक आ गया था। अब इसके नतीजे से इसके शेयरों की चाल तय हो सकती है।

20 जुलाई को कंपनी ने जानकारी दी थी कि इसके स्टैंडएलोन और कंसालिडेटेड नतीजे को लेकर 30 जुलाई को बोर्ड की बैठक होगी। हालांकि डिविडेंड को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी थी कि इसमें इस बात को लेकर कोई प्रस्ताव पेश होगा या नहीं। वैसे जून तिमाही के नतीजे पर इसलिए भी अहम नजर है क्योंकि बढ़ते बॉन्ड यील्ड के चलते उधार लेने की लागत लगातार बढ़ रही है और हाउसिंग फाइनेंस सेगमेंट में तगड़े कॉम्पटीशन के चलते NIM (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) पर दबाव बना रह सकता है।

LIC Housing Finance के लिए कैसी थी मार्च तिमाही?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के कारोबारी नतीजे की बात करें तो सालाना आधार पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का कंसालिडेटेड मुनाफा 8.68% उछलकर ₹1,492.54 करोड़ पर पहुंच गया। इसे क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट और स्थायी ऑपरेटिंग परफॉरमेंस से सपोर्ट मिला। हालांकि इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 1.25% गिरकर ₹7,211.92 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का ईबाआईटीडीए इस दौरान 0.13% कम होकर ₹6,748.61 करोड़ पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें