Get App

LIC का इस कंपनी में 5वां सबसे बड़ा दांव, ₹66000 करोड़ पहुंची वैल्यू, जल्द आने वाला है मेगा IPO

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पांच सबसे बड़े निवेश में अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भी शामिल हो गया है। मनीकंट्रोल की एक एनालिसिस के मुताबिक, LIC के पास वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही तक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की 10.7% हिस्सेदारी या करीब 26.53 करोड़ शेयर हैं। फिलहाल अनलिस्टेड मार्केट में NSE के एक शेयर करीब 2,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 2:38 PM
LIC का इस कंपनी में 5वां सबसे बड़ा दांव, ₹66000 करोड़ पहुंची वैल्यू, जल्द आने वाला है मेगा IPO
NSE की कुल वैल्यूएशन इस समय करीब 5.7 लाख करोड़ रुपये मानी जा रही है

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पांच सबसे बड़े निवेश में अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भी शामिल हो गया है। मनीकंट्रोल की एक एनालिसिस के मुताबिक, LIC के पास वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही तक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की 10.7% हिस्सेदारी या करीब 26.53 करोड़ शेयर हैं। फिलहाल अनलिस्टेड मार्केट में NSE के एक शेयर करीब 2,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। इस हिसाब से NSE में LIC की हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 66,319 करोड़ रुपये बैठती है। यह किसी भी लिस्टेड कंपनी में LIC की पांचवी सबसे बड़ी होल्डिंग है।

LIC की चार सबसे बड़ी होल्डिंग्स रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), आईटीसी (ITC), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है। LIC के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 89.39 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी की 6.74 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। मौजूदा बाजार भाव पर इसकी वैल्यू करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये है।

वहीं ITC में LIC की हिस्सेदारी 194.18 करोड़ शेयर या 15.52 प्रतिशत है, जिसकी बाजार वैल्यू करीब 80,874 करोड़ रुपये है। इसी तरह HDFC बैंक में LIC के निवेश की वैल्यू 72,180 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक में इसके निवेश की वैल्यू करीब 68,031 करोड़ रुपये है। LIC के बाकी बड़े निवेश की बात करें तो, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) में इसकी हिस्सेदारी की वैल्यू 66,272 करोड़ रुपये और इंफोसिस लिमिटेड में 62,432 करोड़ रुपये शामिल हैं।

LIC ने कुल 351 शेयरों में किया है निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें