Get App

LIC IPO: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लेने वालों को भी सस्ता मिलेगा LIC का इश्यू

LIC IPO: कंपनी ने अपने DRHP कहा है कि जिन पॉलिसीहोल्डर्स के पास LIC की एक या एक से ज्यादा पॉलिसी होगी उन्हें रिजर्वेशन और डिस्काउंट का फायदा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 11:31 PM
LIC IPO: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लेने वालों को भी सस्ता मिलेगा LIC का इश्यू
LIC IPO: जानिए पॉलिसीहोल्डर्स को कैसे मिलेगा डिस्काउंट

LIC IPO: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) लेने वाले भी LIC के इश्यू सस्ते में खरीद सकते हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के चेयरमैन एम आर कुमार ने यह जानकारी दी है। कुमार ने कहा, "PMJJBY भी हमारा हिस्सा है और पॉलिसीहोल्डर्स के लिए जो रिजर्वेशन तय है उसका फायदा इन्हें भी मिलेगा।" LIC ने इश्यू के लिए अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) पिछले हफ्ते 13 फरवरी को जमा किया था। इसके मुताबिक, पॉलिसीहोल्डर्स के लिए इश्यू का एक हिस्सा रिजर्व है।  कंपनी ने अपने आवेदन में कहा है कि जिन पॉलिसीहोल्डर्स के पास LIC की एक या एक से ज्यादा पॉलिसी होगी उन्हें रिजर्वेशन और डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।

DRHP के मुताबिक, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% हिस्सा रिजर्व है। वहीं 5% LIC के कर्मचारियों के लिए अलग रखा गया है। इश्यू का 10% हिस्सा पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। यानी LIC का पॉलिसी होल्डर रिटेल और पॉलिसीहोल्डर कैटेगरी, दोनों में आवेदन कर सकता है।

कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

LIC के पॉलिसीहोल्डर्स जो डिस्काउंट का फायदा लेना चाहते हैं उन्हें अपनी पॉलिसी PAN से लिंक कराना होगा। पॉलिसी को PAN से लिंक कराने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। अगर 28 फरवरी तक यह काम पूरा नहीं हुआ तो पॉलिसीहोल्डर्स कैटेगरी में आप आवेदन नहीं कर सकते हैं और आपको IPO भी सस्ता नहीं मिल पाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें